FB पर पीएम मोदी के खिलाफ भद्दी टिप्पणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर टिप्पणी करना केरल के एक युवक को महंगा पड़ गया।
पुलिस ने आरोपी शख्स को मोदी की तस्वीर लगाने और भद्दी टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक की पहचान राजीश के रूप में हुई है।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक राजीश स्थानीय सीपीआई (एम) कार्यकर्ता बताया जा रहा है। एक आरएसएस कार्यकर्ता ने राजीश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
फेसबुक पर किए तीन पोस्ट
केरल के कोल्लम जिले के अंचल पुलिस ने मंगलवार को राजीश के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक राजीश ने फेसबुक पर तीन पोस्ट किए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर जूते रखे हुए तस्वीर लगाई थी। साथ ही उसने कई भद्दे कमेंट भी किये थे। इसके अलावा एक और पोस्ट में आरोपी शख्स ने काफी भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल किया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 के साथ-साथ आईटी एक्ट की धारा 66(ए) और 67 के तहत केस दर्ज किया है।
पहले भी आए हैं ऐसे मामले
ये कोई पहला मामला नहीं है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ऐसे कमेंट्स किए गए हों।
इससे पहले केरल के ही एक कॉलेज की कैंपस मैगजीन में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर नौ छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि इन सभी को जल्द ही जमानत पर छोड़ दिया गया।
(मोदी के खिलाफ की टिप्पणी तो 9 छात्र गिरफ्तार)
इससे पहले प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद ही नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक व्यक्ति ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके चलते आरोपी शख्स की मुश्किलें बढ़ गई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
(फेसबुक पर भारी पड़ा मोदी के खिलाफ कमेंट)