{"_id":"c2536dcdc74195f7d7696bd8dfa0e410","slug":"abu-salem-moves-tada-court-seeking-shift-to-portuguese-embassy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से दूतावास में शिफ्ट होना चाहता है अबू सलेम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जेल से दूतावास में शिफ्ट होना चाहता है अबू सलेम
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 29 Jul 2013 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर अबू सलेम पुर्तगाली दूतावास में शिफ्ट होना चाहता है। इसके लिए उसने सोमवार को विशेष टाडा अदालत में अर्जी दी है, जिस पर इस सप्ताह के अंत में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
सलेम ने जान पर खतरे का हवाला देते हुए अदालत से कहा है कि उसे गोवा या दिल्ली के पुर्तगाली दूतावास में शिफ्ट करने के लिए जेल प्रशासन को निर्देश जारी किया जाए।
विज्ञापन
नवी मुंबई की तलोजा जेल में पिछले माह सलेम पर जानलेवा हमला हुआ था। उसने अर्जी में यह भी कहा कि उसकी जान को किसी अन्य जेल में भी खतरा है। उसने अपील की उसे किसी अन्य जेल में भी न भेजा जाए।
विज्ञापन
सलेम ने कहा कि तालोजा जेल के अधिकारियों को उसे ठाणे जेल में स्थानांतरित करने का आदेश दिया गया है।
सलेम के वकील राशिद अंसारी ने कहा कि सलेम के पुर्तगाल भेजने के मसले में अंतिम फैसला आने तक उसे पुर्तगाली दूतावास में भेजा जा सकता है।
1993 मुंबई बम विस्फोट के आरोपी सलेम को काफी लंबी लड़ाई के बाद पुर्तगाल से 11 नवंबर 2005 को भारत ने प्रत्यर्पित किया।
पुर्तगाल की सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल सीबीआई की उस अपील को खारिज कर दिया जिसमें जांच एजेंसी ने सलेम के भारत को प्रत्यर्पण की समाप्ति के फैसले को चुनौती दी थी।
सलेम के पुर्तगाली वकील ने इस माह की शुरुआत में कहा था कि वह पुर्तगाल के संवैधानिक अदालत द्वारा भारत को प्रत्यर्पण समाप्ति संबंधी दिए गए आदेश को लागू करने के लिए यूरोपीय संघ जाएंगे।