फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   abu jundal's advocate ask to inquire headly

जुंदाल के वकील ने हेडली से पूछताछ करने को कहा

Mon, 22 Feb 2016 11:19 PM IST
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
abu jundal's advocate ask to inquire headly

वित्तीय राजधानी मुंबई पर हुए 26/11 के हमले के एक मुख्य आरोपी सैयद जबीउद्दीन अंसारी उर्फ अबू जुंदाल के वकील ने सोमवार को अदालत को सूचित किया कि वह पाक मूल के अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली से चार दिनों तक पूछताछ करना चाहते हैं।

विज्ञापन


इसके बाद विशेष अदालत के जज जीए सानप ने विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम से इस बारे में अमेरिकी प्रशासन से संपर्क करने और हेडली से दूसरे दौर की पूछताछ के लिए उसकी उपलब्धता के बारे में अदालत को 25 फरवरी तक रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन


हेडली की उपलब्धता के बारे में जानकारी मिलने के बाद उससे पूछताछ की तारीख तय की जाएगी। इसके अलावा जुंदाल के वकील अब्दुल वहाब खान ने अदालत में एक आवेदन दाखिल कर 2008 के आतंकी हमले में हेडली को अनुमोदक बनाने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेडली से हुई थी पूछताछ

abu jundal's advocate ask to inquire headly

इससे पहले 13 फरवरी को हेडली से पूछताछ का पहला चरण पूरा हुआ था, जिसमें उसने मुंबई हमलों को लेकर कई रहस्यों से पर्दा हटाया था।

उनसे कहा था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकी संगठनों को नैतिक समर्थन देने के साथ उन्हें हथियार और धन भी मुहैया करवाता है।

उसने यह भी बताया था कि 26/11 से पहले मुंबई को हमले की दो कोशिश नाकाम हो गई थी और आतंकियों ने ताज होटल में भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों के सम्मेलन को निशाना बनाने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed