{"_id":"c4c0891b988677b91fb48699dafdc467","slug":"absurd-decree-by-panchayat-on-gangrape-issue-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप मामले में पंचायत का बेतुका फरमान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गैंगरेप मामले में पंचायत का बेतुका फरमान
एजेंसी/पटना
Updated Fri, 05 Dec 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के किशनगंज जिले की एक पंचायत ने सामूहिक बलात्कार की शिकार एक किशोर को अजीबोगरीब फरमान जारी किया है। युवती सात माह की गर्भवती है। पंचायत ने पीड़िता से कहा कि वह 50 हजार रुपये ले और अपना गर्भपात करवाए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय की 16 वर्षीय किशोरी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके साथ चार भाइयों ने सात माह पहले सामूहिक बलात्कार किया और वह अब सात माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
किशोरी ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने इस बारे में स्थानीय पकोला पलाशानी पंचायत से संपर्क किया, तो पंचायत ने उससे 50 हजार रुपये लेकर गर्भपात कराने को कहा।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रही किशनगंज की महिला पुलिस थाने की प्रभारी स्वेता गुप्ता ने कहा कि पुलिस आरोपी चारों भाइयों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। किशोरी के पिता राजस्थान में मजदूर हैं। पिता की कमाई से ही उसके छह लोगों के परिवार का भरण-पोषण होता है।