फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   abhishek-verma-has-sex-tape-of-iaf-officer

'सेक्स सीडी बनाकर किया एयरफोर्स अधिकारियों को ब्लैकमेल'

Fri, 23 Aug 2013 07:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 23 Aug 2013 07:00 PM IST
विज्ञापन
abhishek-verma-has-sex-tape-of-iaf-officer

नेवल वॉर रूम लीक मामले में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आएं हैं। दलाल अभिषेक वर्मा के पूर्व सहयोगी सी एडमंड ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है।

विज्ञापन

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक एडमंड ने रक्षामंत्री एके एंटनी को पत्र लिखकर बताया है कि अभिषेक वर्मा के पास एक पूर्व और एक तत्कालीन एयर फोर्स अधिकारी का सेक्स टेप है। इसी टेप के जरिए वो अधिकारियों को ब्लैकमेल किया करता था।
विज्ञापन


एडमंड ने बताया कि ये सेक्स टेप करीब तीन घंटे का है और इसमें एयरफोर्स अधिकारियों के साथ उजबेकिस्तान की सेक्स वर्कर शामिल हैं। इस टेप के बारे में बताते हुए लिखा था कि ये टेप दिल्ली के वसंत कुंज गेस्ट हाउस में तैयार हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
दरअसल अभिषेक वर्मा 2005 के नेवल रूम लीक कांड का अभियुक्त है। इस कांड में सेना की नवल खरीदारी से संबंधित टॉप सीक्रेट दस्तावेज अभिषेक और उसके सहयोगियों को लीक किए गए थे।

इस खबर का खुलासा करने वाला सी एडमंड एलन हथियारों के दलाल अभिषेक वर्मा का पूर्व सहयोगी के साथ इस मामले का खुलासा करने वाला भी था।

एडमंड ने बताया कि फिलहाल एयरफोर्स में सेवा दे रहे अधिकारी ने ही बेसिक ट्रेनर एयरक्रॉफ्ट के खरीदारी की अनुमति दी थी और दूसरा सेवानिवृत्त सेना अधिकारी फिलहाल एचबीसी (हॉकर बीचक्रॉफ्ट कॉरपोरेशन) का सदस्य है।

वहीं इस मामले में अभिषेक वर्मा का कहना है कि एडमंड के ये आरोप पूरी तरह बे-बुनियाद हैं। इस तरह की कोई सीडी मेरे पास नहीं है।

दरअसल अभिषेक वर्मा पूर्व कांग्रेस एमपी और जाने-माने लेखक श्रीकांत वर्मा का पुत्र है और दस्तावेज लीक मामले में तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed