फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   abdullah abdullah meet modi-sushma

अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने की मोदी-सुषमा से मुलाकात

Mon, 01 Feb 2016 11:06 PM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
abdullah abdullah meet modi-sushma

भारत के 5 दिवसीय दौरे पर आए अफगानिस्तान के सीईओ और मंत्रिपरिषद के अध्यक्ष अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अलग-अलग मुलाकात की।

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान अफगानिस्तान के सुरक्षा हालात, आतंकवाद से निपटने की तैयारियों के साथ-साथ अन्य द्विपक्षीय मामलों पर बातचीत हुई। अब्दुल्ला मंगलवार को जयपुर में आतंकवाद पर होने वाले सेमिनार में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के पुत्र शौर्य डोभाल के इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सेमिनार में रेल मंत्री सुरेश प्रभु और रक्षा मंत्री मनोहर परिकर सहित कई मंत्री हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अब्दुल्ला की यह भारत यात्रा ऐसे समय में हुई है जब पीएम मोदी हाल ही में अफगानिस्तान की यात्रा से लौटे हैं। अपनी अफगानिस्तान यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने भारत द्वारा निर्मित संसद भवन का उद्घाटान किया था।

भारत से मांगे सुझाव

abdullah abdullah meet modi-sushma

इसके अलावा अफगानिस्तान को तीन एमआई 35 हेलिकॉप्टर भी दिए गए थे। इस दौरान वहां भारतीय वाणिज्य दूतावास को आतंकवादियों ने निशाना बनाया था।

अब्दुल्ला की पीएम मोदी और विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान आतंकवाद चर्चा का मुख्य मुद्दा था। गौरतलब है कि भारत अफगानिस्तान से नाटो सैनिकों की विदाई के बाद की स्थिति को लेकर लगातार चिंतित रहा है।

अफगानिस्तान में सक्रिय कई आतंकी संगठनों के निशाने पर भारत है। ऐसे में भारत वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहद चिंतित है। इस मुलाकात में अब्दुल्ला ने आतंकवाद से निपटने की भावी रणनीति पर चर्चा की और भारत से सुझाव मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed