फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   abdul Kalam Twitter account will not stop

तो बंद नहीं होगा पूर्व राष्ट्रपति कलाम का ट्विटर अकाउंट

Wed, 29 Jul 2015 09:12 AM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
abdul Kalam Twitter account will not stop

पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन एक नए रूप में उनका ट्विटर अकाउंट चलता रहेगा। उनके करीबियों की एक टीम ने उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को चालू रखने का फैसला किया है।

विज्ञापन


हालांकि अब इसका नाम ‘इन मेमोरी ऑफ डॉक्टर कलाम’ होगा। कलाम के करीबी सहयोगी सृजन पाल सिंह ने एक ट्वीट कर बताया कि डॉ. कलाम की न मिटने वाली यादों को समर्पित यह अकाउंट अब उनके विचारों, उनकी सीख और उनके मिशन को दर्शाएगा।
विज्ञापन


सिंह इस ट्विटर अकाउंट के प्रशासक के तौर पर काम करेंगे और डॉ. कलाम के अनगिनत भाषणों से प्रेरणादायी विचार ट्वीट करते रहेंगे।

फरवरी 2011 से कलाम नियमित रूप से समकालीन मुद्दों पर ट्विटर पर अपने विचार व्यक्त करते रहे हैं। ट्विटर पर उनके 14 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। सोमवार शाम से भारत में ‘कलामसर’ हैशटैग टॉप ट्रेंड में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौरा पड़ने से पहले कलाम ने जवान को कहा था शुक्रिया

abdul Kalam Twitter account will not stop

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने सोमवार शाम में अपनी सुरक्षा में पूरे दिन तैनात रहे एक सुरक्षाकर्मी को शुक्रिया बोला था। इसके कुछ ही क्षण बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।

इस बारे में पूर्वी खासी हिल्स जिले के एसपी एम खारक्रांग ने कहा कि गुवाहाटी से शिलांग की उनकी सड़क यात्रा के दौरान तैनात रहे जवान को जब कलाम ने अपने पास बुलाया तो वह परेशान हो गया, लेकिन कलाम ने जवान को शुक्रिया बोलने के लिए अपने पास बुलाया था। पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक जताते हुए खारक्रांग ने कहा कि यह वह चीज है जो कलाम को महान व्यक्ति बनाता है।

कलाम को श्रद्धांजलि, रविवार को काम करेंगी महिलाएं

abdul Kalam Twitter account will not stop

केरल राज्य महिला विकास निगम ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार दो अगस्त को काम करने का फैसला किया है।

निगम के प्रबंध निदेशक ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के संदेश को पूरा करने के लिए यह फैसला लिया गया है। कलाम ने कहा था कि उनकी मौत पर अवकाश की घोषणा नहीं की जानी चाहिए बल्कि एक अतिरिक्त दिन काम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता राष्ट्रपति को यही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

मप्र के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी कलाम की जीवनी

abdul Kalam Twitter account will not stop

मध्यप्रदेश के स्कूली बच्चों को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी पढ़ाई जाएगी। मिसाइल मैन कलाम की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत रत्न कलाम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसकी घोषणा की। इस बीच प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि कलाम का पूरा जीवन संघर्ष और उनकी उपलब्धियों की मिसाल रहा है। लिहाजा उनके जीवन को कॉलेज के पाठ्यक्रम में शामिल करने का विचार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed