{"_id":"955d66ae-bfef-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"abducted-child-finds-mom-on-internet-after-23-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट ने 23 साल बाद युवक को मां-बाप से मिलाया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इंटरनेट ने 23 साल बाद युवक को मां-बाप से मिलाया
बीजिंग/एजेंसी
Updated Sun, 19 May 2013 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट ने परिवार से बिछुड़े लोगों को मिलाने का काम एकबार फिर चीन में किया है।
विज्ञापन
इस बार पांच साल की उम्र में अपहृत बच्चा अपने माता-पिता से तब मिला जब वह 28 वर्ष का हो गया। पांच वर्ष की उम्र में शिहुआंन प्रांत से उसका अपहरण हुआ था।
बता दें कि चीन में बच्चों के अपहरण की घटनाएं आम बात है। अपहर्ता बच्चे को मोटी रकम लेकर जरूरतमंद दंपति को बेच देते हैं।
एचली नामक मासूम को भी पांच साल की उम्र में अपहरण के बाद फुजियान के एक दंपति को बेचा गया था।
बालक समझदार हुआ लेकिन बचपन की यादें उसके मन में थी। उम्र बढ़ने के साथ माता-पिता की तड़फ भी बढ़ती गई। उसने इंटरनेट का सहारा लिया और अपने शहर को मैप पर सर्च किया।
विज्ञापन
बचपन की अपनी कुछ तस्वीर और यादों को नेट पर अपलोड कर दिया। आखिरकार वह अपने मिशन में सफल हुआ।
इस संदर्भ में एचली की मां ने मीडिया को बताया कि 23 वर्ष बाद अपने बेटे को युवावस्था में देख उसकी खुशी का ठिकाना नहीं है।
वह हर रोज अपने बच्चे की कुशलता के लिए भगवान से प्रार्थना करती थी। बता दें कि भारत के कोलकाता में बिछुड़ा वह बच्चा भी खूब चरचा में रहा जिसे आस्ट्रेलिया का एक दंपति अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
इंटरनेट के जरिए इस बालक ने भी अपने मां-बाप को खोजा और दशकों बाद इंदौर में अपने माता-पिता से मिल सका था।