{"_id":"1cf7838a-cc73-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"abducted-british-couple-rescued-demanding-2-58-crore-ransom","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश दंपत्ति के अपहर्ताओं ने मांगी थी 2.58 करोड़ फिरौती","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ब्रिटिश दंपत्ति के अपहर्ताओं ने मांगी थी 2.58 करोड़ फिरौती
चेन्नई/एजेंसी
Updated Mon, 03 Jun 2013 11:07 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु पुलिस ने एयरपोर्ट से अपहृत किए गए ब्रिटिश दंपत्ति को बदमाशों के चंगुल से बाहर सुरक्षित निकालते हुए मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो श्रीलंका के हैं।
विज्ञापन
दंपत्ति का अपहरण कर उनकी जान के बदले बदमाशों ने 2.58 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। स्काटलैंड यार्ड लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस, गंभीर संगठित अपराधों पर कार्य करने वाली ब्रिटिश एजेंसी, राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के सहयोग से चेन्नई पुलिस को यह सफलता मिली।
विज्ञापन
दंपत्ति को कड्डालोर जिले से रविवार रात बचाया गया। चेन्नई पुलिस आयुक्त एस जार्ज ने सोमवार को बताया कि लंदन तथा राज्य में फैले बदमाशों के गैंग ने दंपत्ति का अपहरण किया था। दो देश के दो बड़े शहर की वजह से यह मामला काफी जटिल था।
विज्ञापन
29 मई को दर्ज शिकायत के अनुसार ब्रिटिश नागरिक थावाराजा और उनकी पत्नी सालाजा कोलंबो से चेन्नई आए थे। एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद यह दोनों लापता हो गए थे।
दोनों मूल रूप से श्रीलंका के बताए जाते हैं। दोनों ब्रिटेन में रहते हैं और वहां की नागरिकता भी प्राप्त कर ली थी। दंपत्ति तिरुचिरापल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पर उतरे थे। तिरुचिरापल्ली से टूर आपरेटर के जरिए नौ दिनों तक राज्य भर के मंदिर घूमने का इनका प्रोग्राम था।
जांच अधिकारियों ने बताया कि लंदन में रहने वाली दंपत्ति की बेटी धार्षिनी को बदमाशों ने फोन काल कर दंपत्ति के बदले 2.58 करोड़ रुपये यानी लगभग 300000 पौंड की फिरौती मांगी थी।
धार्षिनी को की गई फोन काल के जरिए ही पुलिस बदमाशों के पास पहुंच सकी।