फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   abbas nakvi driving tractor

जब ट्रैक्टर चलाने लगे केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री अब्बास नकवी

Tue, 09 Feb 2016 06:07 AM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 06:07 AM IST
विज्ञापन
abbas nakvi driving tractor

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर देश की तरक्की में बाधा डालने का आरोप लगाया। संसद सत्र को रचनात्मक और सकारात्मक ढंग से पूर्ण कराने को कहा।

विज्ञापन


नकवी ने औवेसी और प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। राम मंदिर पर कोर्ट के फैसले का सम्मान करने की बात कही। प्रदेश में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनावों में धांधली और घोटाले का आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत का दावा किया।
विज्ञापन


नकवी सोमवार को आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि कांग्रेस और सहयोगी अनर्गल बातों का दुष्प्रचार कर रहे हैं। संसद सत्र को बाधित कर देश की तरक्की में रोड़ा अटका रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पॉलिटिकल पाखंड नहीं होना चाहिए'

abbas nakvi driving tractor

पॉलिटिकल पाखंड नहीं होना चाहिए। प्रदेश में रविवार को हुए ब्लॉक प्रमुख चुनावों पर कहा कि ये घोटाले से जीत है। इनके परिणामों से विधानसभा चुनावों के परिणाम का कोई संबंध नहीं है।

विधानसभा चुनावों में भाजपा शानदार जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी। ब्लॉक प्रमुख चुनावों के परिणामों के बाद हर्ष फायरिंग में कुछ लोगों के घायल होने के बाद भी कोई पुलिस कार्रवाई न होने पर कहा कि ये अराजकता का प्रतीक है।

लखनऊ महोत्सव में शिवसेना की ओर से पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली का विरोध करने पर नकवी ने कहा कि देश शिवसेना नहीं चलाती है। यहां कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम कोई भी संस्था कर सकती है।

आजम पर पूछे गए सवाल को टाल गए

abbas nakvi driving tractor

पाकिस्तान की सभ्यता और  संस्कृति से कोई कंप्टीशन करने की जरूरत नहीं है। देश संविधान से चलता है। शनि मंदिर में पूजा के लिए महिलाओं पर पाबंदी के बारे में कहा कि मामला कोर्ट में है।

धर्म के नाम पर अधर्म करने की इजाजत किसी को नहीं होना चाहिए। एमआईएम के नेता असदुद्दीन औवेसी के यूपी विधानसभा चुनावों में दलित कार्ड खेलने के सवाल पर कहा कि ये दगे हुए कारतूस हैं।

सांप्रदायिक उन्माद फैलाने में कभी कामयाब नहीं होंगे। राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि मामला कोर्ट में है और कोर्ट का फैसला सभी को मान्य होगा। आपसी बातचीत और सहमति से मुद्दे को तय किया जाना चाहिए।

यूपी के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी ने सिर्फ इतना कहकर बात खत्म कर दी कि मामला केंद्र सरकार के संज्ञान में है। इसके बाद कुछ भी न कहकर सवाल को टालकर नए सवाल के लिए कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed