{"_id":"9c9f8bc0266fe273fbb738386554380b","slug":"aasaram-potency-test-again-comes-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोटेंसी टेस्ट में फिर पास हुए आसाराम ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पोटेंसी टेस्ट में फिर पास हुए आसाराम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 18 Oct 2013 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण के आरोप में सलाखों के पीछे कैद आध्यात्मिक गुरु आसाराम बापू की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
अहमदाबाद पुलिस ने आसाराम का पोटेंसी टेस्ट कराया था और उसके नतीजे आ गए हैं। नतीजे पॉजिटिव रहे हैं।
पुलिस उन्हें बुधवार को सोला सिविल अस्पताल ले गई थी, जहां उनका चेकअप हुआ। इसके बाद उन्हें पोटेंसी टेस्ट के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।
दूसरी बार हुआ पोटेंसी टेस्ट
जोधपुर की लड़की के यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद भी आसाराम का यह टेस्ट हुआ था। इस टेस्ट से यह पता लगाया जाता है कि कोई यौन रूप से सक्षम है या अक्षम।
आसाराम ने कथित तौर पर कहा था कि वह बीते दस साल से भी ज्यादा वक्त से ब्रह्मचर्य का पालन कर रहे हैं। एसआईटी के सूत्रों का कहना है कि सूरत की बहनों से यौन शोषण के आरोपों की जांच के दौरान यह फैसला किया गया कि पोटेंसी टेस्ट कराया जाना चाहिए, ताकि यह साबित किया जा सके कि वह यौन संबंध बना सकते हैं।
विज्ञापन
जोधुपर में उन्होंने टेस्ट कराने से मना किया था, लेकिन अहमदाबाद में ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने बताया, "जैसे ही उनसे टेस्ट के लिए कहा गया, वह तुरंत राजी हो गए। उन्होंने हमसे कहा कि इस टेस्ट से मंसूबे जाहिर नहीं हो सकते।"
विज्ञापन
जोधपुर में भी उनका ऐसा टेस्ट हुआ था और वह बिना किसी स्टिमुलेंट्स के इसे पास कर गए थे।