{"_id":"309eb5c2d5bcab7ccdf3c963a0694930","slug":"aasaram-first-night-in-jail-how-was-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम ने नहीं खाया गुड़-चना, मांग रहे हैं गंगाजल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आसाराम ने नहीं खाया गुड़-चना, मांग रहे हैं गंगाजल
जोधपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 03 Sep 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लड़की से यौन शोषण के आरोपों में न्यायिक हिरासत में भेजे गए आध्यात्मिक गुरु आसाराम बापू को जेल में जो माहौल मिला, वह उनकी ऐशों-आराम के साये में बीतने वाले वक्त से पूरी तरह जुदा था।
विज्ञापन
जेल के भीतर उन्हें घंटों तक पूछताछ का सामना करना पड़ रहा है। बीती रात उन्होंने खाने के लिए फलाहार मांगा, तो उन्हें दो केले, दो सेब और दूध दिया गया।
फलाहार के बाद उनसे दोबारा पूछताछ की गई। आधी रात के बाद उन्हें सोने की इजाजत मिली।
पढ़ें:- EXCLUSIVE: पहली बार मां ने बयां की आसाराम की करतूत
विज्ञापन
जेल प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि आसाराम को जेल में भी वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। कहने को तो उन्हें बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान वाला बैरक दिया गया है, लेकिन उनकी सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
लेकिन इसके बावजूद दुनिया को प्रवचन देने वाला बाबा परेशान हैं। कुछ सूत्रों का कहना है कि बाबा पूरी तरह करवटें बदलते रहे और उन्हें अच्छी नींद नहीं आई।
तस्वीरें में देखिए: जेल जाकर अपवित्र हो गए आसाराम
नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में उन्हें 14 दिन जेल में रहना है, हालांकि मंगलवार को उनकी जमानत पर सुनवाई होनी है।
अदालत का फैसला बताएगा कि वह आगे भी जेल में रहते हैं या फिर उन्हें अपने आश्रम लौटने का मौका मिलता है।
पढ़ें:- पोटेंसी टेस्ट में क्या-क्या हुआ आसाराम के साथ?
ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें सवेरे नाश्ते में गुड़-चना दिया गया था, लेकिन उन्होंने वह खाने से मना कर दिया। उन्होंने पीने के लिए गंगाजल की मांग की।