फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   aasaram amassed riches 10000 crores vast land holdings

आसाराम की संपत्ति जानेंगे तो आंखें फट जाएंगी

Fri, 31 Jan 2014 12:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 31 Jan 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
aasaram amassed riches 10000 crores vast land holdings
गुजरात पुलिस ने सूरत की एक महिला के साथ बलात्कार के मामले में आसाराम बापू के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। बलात्कार के एक अन्य मामले के आरोपी आसाराम पहले से ही जोधपुर की जेल में है और उस मामले में भी आरोपपत्र दाखिल हो चुका है।
विज्ञापन


यहां के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जेबी पारिख की अदालत में दाखिल वर्तमान आरोपपत्र आसाराम, उसकी पत्नी लक्ष्मी, बेटी भारती और चार महिला अनुयायियों ध्रुवबेन, निर्मला, जासी और मीरा के खिलाफ है। सभी के खिलाफ बलात्कार, अवैध तरीके से कब्जे में रखने और आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


लेकिन अब एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसके बारे में किसी को अंदाजा नहीं रहा होगा। यह तो कहा जाता रहा है कि उनके पास काफी संपत्ति हैं, लेकिन यह इतनी ज्यादा निकलेगी, यह अनुमान किसी ने नहीं लगाया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार करोड़ की संपत्ति का खुलासा

aasaram amassed riches 10000 crores vast land holdings

आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि आध्यात्मिक गुरु आसाराम बापू की कुल संपत्ति दस हजार करोड़ की है। इसके अलावा उनके पास देश के अलग-अलग हिस्सों में जमीन भी है, जिसकी वैल्यू अभी तक आंकी नहीं गई है।

सूरत पुलिस ने यह जानकारी दी है। कमिश्नर राकेश अस्‍थाना ने संवाददाताओं से कहा, "छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों की जांच-पड़ताल यह पता चला है कि आसाराम के आश्रमों की संपत्ति की कुल वैल्यू 9000-10,000 करोड़ के बीच है। इनमें बैंक खातों में मौजूद रकम और शेयर, डिबेंचर एवं सरकारी बॉन्ड (जमीन शामिल नहीं) जैसा निवेश शामिल है।"

किस्सा यहीं खत्म नहीं होता। उन्होंने कहा, "इन दस हजार करोड़ रुपए में जमीन की कीमत शामिल नहीं है।" अस्‍थाना के मुताबिक अभी और दस्तावेज हासिल किए जाने हैं, ऐसे में यह रकम और बढ़ सकती है।

जमीन की कीमत का आकलन नहीं

aasaram amassed riches 10000 crores vast land holdings

आसाराम के मामले की जांच कर रही सूरत पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी), आय कर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को जांच कराने के लिए कहा है।

कुछ महीने पहले अहमदाबाद में आसाराम की प्रॉपर्टी पर पुलिस रेड में हजारों दस्तावेज मिले थे, जिसमें वित्तीय लेन-देन का ब्योरा था। ये दस्तावेज इतने थे कि उन्हें 40 बड़े थैलों में भरकर शहर में लाया गया था।

गुजरात में दस जिलों में उनकी 45 जगह जमीन है। इसके अलावा राजस्‍थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों में 33 अलग-अलग जगह भी आसाराम की जमीन है।

और जगह से मिल सकती है संपत्ति की जानकारी

aasaram amassed riches 10000 crores vast land holdings

पुलिस कमिश्नर अस्‍थाना ने कहा, "सीबीडीटी, आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय को इन ट्रांजैक्‍शन के बारे में जानकारी दे दी गई है। वे जांच में हमें सहयोग देने का काम करेंगे।"

ये दस्तावेज एक जगह से मिले हैं और अस्‍थाना के मुताबिक यह अभी साफ नहीं है कि क्या दूसरी जगह भी इस तरह के दस्तावेज रखे गए हैं। मुमकिन है कि दूसरी जगह से भी कुछ वित्तीय ब्योरा मिले।

आसाराम और उनका बेटा नारायण साई बलात्कार से जुड़े अलग-अलग मामलों में फिलहाल सलाखों के पीछे हैं। उन पर कई तरह के गंभीर आरोप है और पुलिस इन मामलों की जांच में जुटी है।

दो बहनों ने दर्ज कराया था मामला

aasaram amassed riches 10000 crores vast land holdings

साईं और उसके पिता के खिलाफ दो बहनों ने ‌शिकायत दर्ज कराई थी। इन शिकायतों में कहा गया है कि आसाराम और उनके बेटे ने उनसे बलात्कार, यौन शोषण किया और उन्हें गैरकानूनी रूप से बंधक बनाया।

सूरत पुलिस ने साईं के खिलाफ बलात्कार, अप्राकृतिक सेक्स, छेड़छाड़, बंधक, हथियारों के साथ दंगा करने, आपराधिक साजिश रचने को लेकर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया था।

अपनी शिकायत में छोटी बहन ने कहा है क‌ि जब वह सूरत आश्रम में ठहरी थी, तो साल 2002 से 2005 के बीच नारायण साई ने उससे बार-बार बलात्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed