{"_id":"c9caa567b1f6eeaab84ebc0e57f6a1ff","slug":"aasaram-again-asked-for-a-lady-vaidya-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम की नई मांग, जेल में भेजो महिला वैद्य","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आसाराम की नई मांग, जेल में भेजो महिला वैद्य
टीम डिजिटल
Updated Fri, 06 Sep 2013 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया को अच्छाई का प्रवचन देने वाले आसाराम बापू जेल में पहुंचने के बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन
हाल तक गंगाजल की मांग करने वाले आध्यात्मिक गुरु ने इस बार कुछ ऐसा मांग लिया है कि जेल प्रशासन सकते में है।
यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद आसाराम ने इलाज के लिए अब महिला वैद्य की मांग की है। उनका कहना है कि वह बीते 13 साल से त्रिनाडी शूल नाम की बीमारी से पीड़ित हैं।
उन्होंने जेल प्रशासन को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने इलाज के लिए नीता नाम की महिला वैद्य को अगले आठ दिनों तक रोजाना दो घंटे जेल में बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन
जेल प्रशासन ने यह अर्जी सत्र अदालत के पास भेज दी है। आसाराम का कहना है कि वैद्य नीता करीब 3 साल से आयुर्वेद की पंचकर्म पद्धति के तहत शिरोधारा से उनका इलाज कर रही है।
विज्ञापन
इसमें एक बार में करीब दो घंटे का समय लगता है। पत्र में उन्होंने वैद्य नीता का पता लगाने के लिए कुछ मोबाइल नंबर भी दिए हैं। आसाराम के वकील अदालत में ये मांग स्वीकार करने की गुहार लगा सकते हैं।