फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   aarushi murder case talwars move supreme court for summoning witnesses

आरुषि हत्याकांडः तलवार दंपति ने SC का दरवाजा खटखटाया

Fri, 24 May 2013 07:29 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 24 May 2013 07:29 PM IST
विज्ञापन
aarushi murder case talwars move supreme court for summoning witnesses

आरुषि-हेमराज की हत्या मामले में फंसे राजेश और नूपुर तलवार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें हाईकोर्ट ने 14 गवाहों के बयान दर्ज कराने संबंधी उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ तलवार दंपति ने जस्टिस बीएस चौहान और दीपक मिश्रा की बेंच में अपील की है। बेंच मामले की सुनवाई 28 मई को करेगी। इस महीने यह दूसरी बार है जब उन्होंने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन


तलवार दंपति ने उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून और व्यवस्था) और तत्कालीन सीबीआई के संयुक्त निदेशक अरुण कुमार समेत 14 गवाहों के बयान सीबीआई की विशेष कोर्ट के सामने दर्ज कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दंपति की याचिका को खारिज कर दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि यह ट्रायल कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में है कि वह किस गवाह को बुलाए और बयान रिकॉर्ड कराए।

13 मई को सुप्रीम कोर्ट ने तलवार दंपति की याचिका पर सुनवाई करने से इंकार करते हुए उन्होंने हाईकोर्ट जाने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed