{"_id":"8ac749aa-301e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"aarushi-case-aarushi-room-was-open-during-the-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरुषि केस: वारदात के समय खुला था आरुषि का कमरा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आरुषि केस: वारदात के समय खुला था आरुषि का कमरा
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित आरुषि-हेमराज मर्डर केस में शुक्रवार को दिल्ली स्थित फोरेंसिक लैब के वरिष्ठ वैज्ञानिक सुरेश कुमार सिंघला ने अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एस. लाल की कोर्ट में उन्होंने बताया कि 1 और 2 जून 2008 को वह सीएफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर गए थे और उसका निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आरुषि के कमरे के दरवाजे पर बाहर की ओर खून के निशान थे। कमरे के अंदर दांयी तरफ दीवार पर भी खून के धब्बे थे।
विज्ञापन
इससे निष्कर्ष यह निकाला गया कि वारदात के समय आरुषि के कमरे का दरवाजा अंदर की ओर खुला हुआ था।
इसके अलावा छत की दीवार पर खून लगे पंजे का निशान था। पूरे पंजे में खून लगा था।
उन्होंने यह भी बताया कि 17 जून 2008 को उन्होंने पिलो कवर और एक धागे के टुकडे़ जिसे खुखरी में कवर बताया गया था, की जांच भी की थी।
इस पर मानव रक्त मिला, मगर ब्लड ग्रुप नहीं मिला। गवाह से डिफेंस की ओर से अब 20 नवंबर को जिरह की जाएगी। इससे पूर्व कड़ी सुरक्षा के बीच दोहरे हत्याकांड के आरोपी तलवार दंपति कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन