{"_id":"9ea956f6ee34092a23ce48b2379f01dc","slug":"aap-was-starts-here-his-innings","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी हां, यहीं पड़ी थी ‘आप’ की नींव!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जी हां, यहीं पड़ी थी ‘आप’ की नींव!
योगेश शर्मा, नोएडा/अमर उजाला
Updated Wed, 25 Dec 2013 08:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेशक आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने जा रही है, लेकिन इस पार्टी को अर्श तक पहुंचाने में नोएडा की अहम भूमिका भुलाई नहीं जा सकती।
विज्ञापन
दिल्ली सचिवालय से 15 किलोमीटर दूर नोएडा के सेक्टर-14 में ‘आप’ की नींव डाली गई थी और यहीं पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक बुलाई गई थी।
नोएडा में ही अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल मिलकर आईएसी (इंडिया अगेंस्ट करप्शन) के बैनर तले भ्रष्टचार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाया करते थे। आंदोलन के लिए मंच जंतर-मंतर पर सजता था, लेकिन अन्ना सहित पूरी टीम आंदोलन का खाका नोएडा में खींचती थी।
विज्ञापन
आज से ठीक सोलह महीने पहले टीम अन्ना के राजनीति में प्रवेश की खबर ने सबको चौंका दिया था। 12 अगस्त 2012 को टीम अन्ना भंग हुई और सेक्टर-14 स्थित प्रशांत भूषण के घर संयुक्त बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन
अन्ना की गैरमौजूदगी में हुई इस बैठक में पार्टी बनाने पर मतभेद सामने आए थे। दिनभर चली मैराथन बैठक के बाद केजरीवाल ने पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया था।
दो अक्तूबर 2012 को दिल्ली में पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया गया। 25 नवंबर को नोएडा में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक में अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय संयोजक चुना गया।
यह वो वक्त था जब अन्ना और केजरीवाल की राहें जुदा हो चुकी थीं। कार्यकारिणी घोषित होने के बाद 26 नवंबर को जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की पहली रैली का आयोजन किया गया।
अब बदले-बदले हालात
एक साल पहले दिल्ली में आंदोलन होते थे और नोएडा में आंदोलन की रणनीतियां तैयार होती थीं, लेकिन अब हालात काफी बदल चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ‘आप’ केंद्र बिंदु गाजियाबाद का वैशाली बन गया और वहीं से रणनीति तैयार होने लगीं।
जब बदला गया ठिकाना
टीम अन्ना की कोर कमेटी का बेस कैंप नोएडा के सेक्टर-43 में हुआ करता था। यहां अन्ना हजारे कई दिनों तक रहा करते थे। यहीं प्रमुख बैठकें आयोजित होती थीं, लेकिन जून की भीषण गर्मी में बिजली संकट ने टीम अन्ना को भी जमकर सताया। ऐसे में कोर कमेटी को अपना ठिकाना बदलना पड़ा। इसके बाद सेक्टर-14 स्थित प्रशांत भूषण के घर बैठकें चलनें लगीं।