{"_id":"f81b8ebb8234baa7faa1b621b5368676","slug":"aap-to-announce-candidates-for-ls-elections-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP ने किया साफ, लड़ेगी लोकसभा चुनाव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
AAP ने किया साफ, लड़ेगी लोकसभा चुनाव
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 04 Jan 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसके बाद संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि उम्मीदवारों की पहली सूची 10 से 15 दिनों में जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर लड़ेगी चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में चुनाव जीतने का लोगों का भरोसा बढ़ा है। भ्रष्टचारियों और अपराधियों को टिकट नहीं दिए जाएंगे। ज्यादातर चुनावों में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी तैयार है। दिल्ली विधानसभा में सरकार बनाने को लेकर हमने 18 मुद्दों पर सदन से समर्थन मांगा था। इसमें कांग्रेस पार्टी से समर्थन नहीं मांगा था। दिल्ली में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक दो दिन चलेगी। शनिवार को बैठक का पहला दिन है।
विज्ञापन
अगले दो महीने में ये साफ हो जाएगा कि हम कहां कहां से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। ये बैठक दो दिनों तक चलेगी। इसमें अलग अलग राज्यों के प्रतिनिधि भी आए हुए हैं और आम चुनाव की तैयारी पर राज्यवार चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इस सूची में आम आदमी पार्टी के कुछ बड़े नेताओं के नाम शामिल हो सकते हैं। साथ ही ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी से नए जुड़ रहे साफ छवि के लोगों को भी टिकट दिया जा सकता है।
कुमार विश्वास का भी अमेठी से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि मैं समझता हूं कि केजरीवाल पीएम बनने के काबिल हैं और उनको पीएम बनना चाहिए।
राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के बीच मुकाबले को योगेंद्र यादव ने देश के लिए दुर्भाग्य करार दिया।