फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Aap ready to fight with rahul gandhi

राहुल गांधी को पटखनी देने के लिए 'आप' का चक्रव्यूह

Sat, 11 Jan 2014 07:40 PM IST
Updated Sat, 11 Jan 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
Aap ready to fight with rahul gandhi

उत्तर प्रदेश की पहली बड़ी रैली के जरिए आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। 12 जनवरी की रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने दिल्ली से कार्यकर्ताओं की एक टीम भेजी है।

विज्ञापन


दिल्ली चुनाव के मंझे हुए कार्यकर्ता स्थानीय कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन का गुर सिखाएंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अमेठी का पूरा अभियान नई दिल्ली विधान सभा की तर्ज पर लड़ा जाएगा, जहां पार्टी के संयोजक व मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को करारी शिकस्त दी थी।
विज्ञापन

सोशल मीड‌िया सेना भी तैयार

Aap ready to fight with rahul gandhi

सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। करीब 65 हजार लाइक्स का आम आदमी पार्टी यूपी का फेसबुक पेज व करीब दस हजार लाइक्स वाले आम आदमी पार्टी अमेठी पेज पर अमेठी की जन-विश्वास रैली का जमकर प्रचार किया जा रहा है।

वहीं, अपने फेसबुक और ट्विटर एकाउंट पर कुमार विश्वास खुद भी रैली का प्रचार कर रहे हैं। इसके बाद पार्टी की रणनीति है कि लोक सभा चुनाव का प्रचार अभियान जोर पकड़ने से पहले अमेठी में डोर-टू-डोर प्रचार अभियान का एक राउंड पूरा कर लिया जाए।

पार्टी में जान फूकेंगे कुमार व‌िश्वास

Aap ready to fight with rahul gandhi

इसमें कुमार विश्वास खुद लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा बूथ, मंडल और जिला स्तरीय कमेटियां भी तैनात की जा रही हैं। पार्टी की कोशिश होगी कि लोगों के निरंतर सपंर्क में रहने व उन्हें पार्टी के पक्ष में लामबंद करने के लिए ज्यादा से ज्यादा नायक तैनात किए जाएं।

दूसरी तरफ स्टार प्रचारक होने की वजह से पार्टी कुमार विश्वास को सिर्फ अमेठी तक सीमित नहीं रखना चाहती। लोक सभा चुनाव के दौरान इन पर दूसरी सीटों पर रैलियों की जिम्मेदारी भी होगी। लिहाजा अमेठी सीट के लिए पार्टी एक जिम्मेदार प्रभारी भी तैनात करने जा रही है।

विज्ञापन

शनिवार को कुमार दिल्ली से होंगे रवाना

Aap ready to fight with rahul gandhi

कुमार विश्वास शनिवार शाम स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। लखनऊ में दो से पांच के बीच कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। इसके बाद कुमार प्रेस क्लब में मीडिया से बात करेंगे। रविवार को सुबह लखनऊ से अमेठी के लिए रोड शो निकलेगा।

कुमार का काफिला अहमामऊ, गोसाईगंज, हैदरगढ़, जगदीशपुर, रानीगंज, गौरीगंज होता हुआ अमेठी पहुंचेगा। रास्ते में छोटी-छोटी सभाओं को भी संबोधित करेंगे। करीब 12 बजे कुमार रामलीला ग्राउंड की जनविश्वास रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed