{"_id":"6802b133e2e8ce511a5742254dfeab85","slug":"aap-party-ready-to-contest-elections-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के बाद 'आप' की अब मुंबई फतह की तैयारी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली के बाद 'आप' की अब मुंबई फतह की तैयारी
एजेंसी/मुंबई
Updated Tue, 10 Dec 2013 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मुंबई और महाराष्ट्र पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ता मयंक गांधी ने कहा कि हमारा नारा है कि ‘आप का यह संदेश, आज दिल्ली कल पूरा देश’। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मुंबई की 36 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने कहा कि मुंबई की कितनी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना है, इस बारे में अभी फैसला नहीं किया गया है। मुंबई में लोकसभा की छह सीटें हैं।
उन्होंने कहा कि यहां पर पार्टी बेघर और झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों के पुनर्वास के साथ-साथ बिजली, पानी की आपूर्ति को भी मुद्दा बनाएगी।