फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   AAP ministers on late night raids

आधी रात 'आप' के मंत्रियों का छापा, पुलिस से भिड़े

Thu, 16 Jan 2014 04:11 PM IST
Updated Thu, 16 Jan 2014 04:11 PM IST
विज्ञापन
AAP ministers on late night raids

दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती बीती रात सड़कों पर पुलिस से बहस करते नज़र आए। वो पुलिसवालों को उनकी ड्यूटी बता रहे थे तो पुलिसवाले उनको कार्यक्षेत्र में दखल न देने के लिए कह रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस के साथ उनकी ऑन कैमरा काफी बहस हुई। दिल्ली के खिड़की इलाके में चल रहे कथित ड्रग्स रैकेट को पकड़ने के लिए पुलिस से कह रहे थे।

उन्होंने कहा कि यहां की पुलिस मेरी नहीं सुनती और ना ही काम करती है। उन्होंने सवाल किया कि जब ये पुलिस मंत्री की नहीं सुनती तो आम जनता की क्या सुनती होगी?
विज्ञापन

बिड़ला भी पुलिस के सामने बेबस

AAP ministers on late night raids

महिला एवं बाल विकास मंत्री राखी बिड़ला भी पुलिस के सामने बेबस नज़र आईं। एक मामले में पीड़ित की पैरवी करने पहुंची राखी बिड़ला ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाए।

सागरपुर इलाके में एक महिला को जिंदा जला दिए जाने के मामले में वे पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं थीं। उन्होंने तो केंद्र सरकार तक को इस मामले में घसीट लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र की इसमें मिलीभगत है, पुलिस ने पैसे खा लिए हैं, मेरे से भी पुलिस गलत तरह बात कर रही है।

काफी देर तक राखी वहीं रहीं और पुलिस वाले सफाई देते नज़र आए। देर रात ही आश्वासनों के बाद राखी वहां से हटीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed