फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Aap may get big vote share in punjab

पंजाब में दिल्ली जैसा गेम खेल सकती है आम आदमी पार्टी

Tue, 13 May 2014 01:10 AM IST
Updated Tue, 13 May 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
Aap may get big vote share in punjab

आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में खेल चुके अपने खेल को इस बार पंजाब में खेलने जा रही है। एग्जिट पोल से आए रुझानों की मानें तो यह पार्टी इस राज्य में अप्रत्याशित परिणाम निकालने जा रही है।

विज्ञापन


अगर यह पार्टी इस राज्य में ज्यादा सीटें नहीं भी निकाल पाई तो सत्ताधारी अकाली-भाजपा गठबंधन और कांग्रेस का खेल जरूर बिगाड़ देगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एग्जिट पोल में आप को आश्चर्यजनक ढंग से 28 सीटें जीतने का दावा करने वाली चाणक्य-टुडे ने न्यूज 24 चैनल के लिए पंजाब में इस पार्टी को पांच सीटें दिलाने की बात कही है।

विज्ञापन

पंजाब में मोदी की लहर नहीं द‌िखी

Aap may get big vote share in punjab

पंजाब में जरूर किसी तरह की मोदी लहर नहीं दिखी, लेकिन हिमाचल प्रदेश में ज्यादातर चैनलों ने बीजेपी के चारों सीटें जीतने का दावा किया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन अपनी उपलब्धि दर्ज कराने जा रहा है।

टाइम्स नाउ ने आप को एक भी सीट नहीं दी है, लेकिन किसी की लहर भी नहीं दिखाई है। यह चैनल कांग्रेस को छह और अकाली-भाजपा को सात सीटों का दावा कर रहा है।

वहीं, एबीपी-नीलसन आप को एक, अकाली-भाजपा को पांच व कांग्रेस को सात सीटें दे रही है। चाणक्य टुडे कांग्रेस को तीन व अकाली-भाजपा को पांच सीटें मिलने का दावा कर रही है।

चौंका सकती है आम आदमी पार्टी

Aap may get big vote share in punjab

पंजाब में आप के उम्मीदवार सभी सीटों पर अपना असर छोड़ रहे हैं। भले ही इस पार्टी के उम्मीदवार जीतने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन कांग्रेस और अकाली-भाजपा का खेल जरूर बिगाड़ रहे हैं। संगरूर, फरीदकोट, आनंदपुर साहिब, पटियाला में आप के उम्मीदवार अच्छी स्थिति में हैं।

हिमाचल प्रदेश में टाइम्स नाउ ने सभी चारों सीटें भाजपा के खाते में डाली हैं, जबकि एबीपी-नीलसन ने एक सीट कांग्रेस को दी है और तीन भाजपा की झोली में डाली हैं।

जम्मू-कश्मीर में टाइम्स नाउ ने कुल छह सीटों में से पांच नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में दिखाई है, जबकि एक सीट भाजपा को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed