फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   aap leaders to join anti sikh riot victims in strike on friday

सिख दंगा पीड़ितों के लिए केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

Fri, 03 May 2013 08:03 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 03 May 2013 08:03 AM IST
विज्ञापन
aap leaders to join anti sikh riot victims in strike on friday

सिख दंगा मामले में सज्जन कुमार को बरी किए जाने के खिलाफ जारी सिखों के प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी का साथ मिल गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के अन्य कई नेता दंगा पीड़ित परिवारों की मांगों के समर्थन में एक दिन के भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

भूख हड़ताल जंतर मंतर पर होगा। इसमें केजरीवाल के साथ मनीष सिसौदिया, गोपाल राय, संजय सिंह और कुमार विश्वास शामिल होंगे।

आम आदमी पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी निरप्रीत कौर और उनके परिवार वालों के प्रदर्शन में शामिल होगी।

गौरतलब है कि निरप्रीत शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने वाली हैं।

इस बीच, निरप्रीत कौर ने कहा है कि उन्हें भरोसा था कि उनके साथ न्याय होगा, लेकिन कोर्ट के फैसले से उनके विश्वास को गहरा धक्का लगा है।

उन्होंने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल बनाने  और अदालती फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed