नहीं दर्ज हुई प्रियंका पर FIR, 'आप' नेता धरने पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास पुलिस की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा पर शिकायत दर्ज न होने पर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए।
जानकारी के अनुसार कुमार विश्वास के पास एक कथित वीडियो क्लिप है जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा से विनोद मिश्रा नाम के कांग्रेस कार्यकर्ता, 'आप' नेता कुमार विश्वास को जान से मारने की बात कह रही हैं।
जान से मारने की इस धमकी को लेकर कुमार विश्वास ने गौरीगंज थाने में एफआईआर करने पहुंचे तो पुलिस ने शिकायत लेने से मना कर दिया और अब कुमार विश्वास एफआईआर दर्ज कराने के लिए धरने पर बैठे हैं।
वीडियो क्लिप में क्या है धमकी?
ईटी में प्रकाशित खबर के अनुसार इस क्लिप में कांग्रेस का एक युवक कार्यकर्ता प्रियंका गांधी वाड्रा को रोड शो के दौरान बीच में रोक कर कह रहा है 'कुमार विश्वास राहुल भइया के खिलाफ बोल रहा है, मैं इसे गोली मार दूंगा।'
जानकारी के अनुसार यह धमकी 15 अप्रैल को प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान दी गई।
गौरतलब यह है कि यह वीडियो आप नेता कुमार विश्वास के पास पहुंच गया जिसे लेकर प्रियंका, राहुल और अन्य कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ जाने मारने की धमकी को लेकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं।
वीडियो में क्या कह रही हैं प्रियंका?
ईटी के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा इस वीडियो क्लिप में धमकी देने वाले युवक से कह रहीं है, 'नहीं, नहीं इस तरह बातें न करो, गेस्ट हाउस में आना वहां बात करेंगे '
खबरों के अनुसार युवक विनोद मिश्रा राहुल और प्रियंका का करीबी बताया जा रहा है।
कुमार विश्वास के थाने में एफआई दर्ज कराने और धरने के बाद भी कांग्रेस की ओर से इस मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
कुमार चुनाव आयोग से भी करेंगे शिकायत
इस मामले पर अमेठी के एसपी का कहना है कि कुमार विश्वास की शिकायत ले ली गई है। इस शिकायत की जांच की जाएगी और वीडियो क्लिप में मौजूद लोगों की पहचान कर उचित कार्यवाई की जाएगी।
हालांकि अभी कुमार विश्वास गौरीगंज थाने के बाहर अपने समर्थकों के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस काग्रेस पार्टी के लोग उन्हें जान से मारने का षडयंत्र रच रहे हैं और भविष्य में उनपर हमला भी किया जा सकता है।
कुमार विश्वास इस मामले पर चुनाव आयोग से भी शिकायत करने की बात कही है।