'क्या कश्मीर पाक को देने का मन बना लिया है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखपत्र ऑर्गनाइजर में कश्मीर का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में दिखाए जाने पर आम आदमी पार्टी के फायर ब्रांड नेता कुमार विश्वास ने आरएस और उसके राष्ट्रवाद को कठघरे में खड़ा किया है। हालांकि इस पर ऑर्गनाइजर के संपादक ने शर्मिंदगी व्यक्त की है।
कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा कि क्या महर्षि कश्यप की तपस्थली, भारत माता का मणिमुकुट 'कश्मीर' पाकिस्तान को देने का मन बना ही लिया है? राष्ट्रवाद...
कुमार विश्वास का ट्वीट-
क्या महर्षि कश्यप की तपस्थली,भारत माता का मणिमुकुट "कश्मीर" पाकिस्तान को देने का मन बना ही लिया है ? राष्ट्रवाद... http://t.co/631TVO18nh
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 12, 2015
नक्शे में आधा कश्मीर पाकिस्तान में
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ऑर्गनाइजर में दक्षिण एशिया का नक्शा छापा है जिसमें कश्मीर का एक बड़ा भाग पाकिस्तान में दिखाया गया है। खबर मीडिया में आने पर ऑर्गनाइजर ने इसे विवादित नक्शे को अपने ऑनलाइन एडीशन से हटा लिया है लेकिन प्रिंट के 15 मार्च वाले अंक में यह नक्शा बना हुआ है।
खास बात यह है कि आरएसएस अपने राष्ट्रवाद के लिए जाना जाता है और कोई विदेशी प्रकाशन अगर कश्मीर के किसी हिस्से को चीन या पाकिस्तान में दिखाता है तो उसके खिलाफ प्रदर्शन में करने में आरएसएस सबसे आगे होता है।
विवादित नक्शा छपने के मसले पर ऑर्गनाइजर के संपादक प्रफुल्ल केतकर ने ईटी से कहा है कि दक्षिण एशिया का नक्शा गलत स्रोत से लेने के कारण गलती हुई है। लेकिन यह गलती ऑर्गनाइजर में किसी भी प्रकार से स्वीकार योग्य नहीं है। इस विवादित नक्शे का स्रोत सार्क वेबसाइट के बांग्लापीडिया नामक लिंक है।