फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Aap leader kumar vishwas praise bjp

अब कुमार विश्वास बोले, चुनावों में वोट भाजपा को दूंगा!

Sun, 06 Apr 2014 07:47 AM IST
Updated Sun, 06 Apr 2014 07:47 AM IST
विज्ञापन
Aap leader kumar vishwas praise bjp
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भले ही भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हो, लेकिन उनकी ही पार्टी के बड़े नेता कुमार विश्वास के कुछ अजीबोगरीब बयान उनकी परेशानी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन


एक निजी चैनल के साथ चुनावी बातचीत के दौरान अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे कुमार विश्वास ने कहा कि अगर उन्हें भाजपा और कांग्रेस में से किसी एक को चुनना हो, तो वो भाजपा को चुनेंगे।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार कुमार विश्वास ने यहां तक कह दिया कि वो पहले भी भाजपा नेता राजनाथ सिंह को गाजियाबाद सीट पर वोट डाल चुके हैं।

भाजपा से ज्यादा बुरी है कांग्रेस

Aap leader kumar vishwas praise bjp

आम आदमी पार्टी की नीत‌ियों और योजनाओं पर अपना पक्ष रखने के ल‌िए आए कुमार व‌िश्वास ने कांग्रेस पर जमकर न‌िशाना साधा। कुमार ने कहा क‌ि राजनीत‌ि में भ्रष्टाचार से लेकर वंशवाद तक, सब विसंगतियां हैं।

अमेठी में व‌िकास के मुद्दे पर भी कुमार ने राहुल पर न‌िशाना साधा। कुमार ने कहा क‌ि अमेठी के ही कई ब्लॉक में लोगों को पीने के ल‌िए साफ पानी तक उपलब्ध नहीं है।

हालांक‌ि भाजपा और संघ के प्रत‌ि नजदीकी पर कुमार व‌िश्वास गोल-मोल जवाब देते हुए नजर आए। उन पर पहले भी भाजपा और मोदी के पक्ष में बयान देने के आरोप लगते रहे हैं।

पहले भी भाजपा से नजदीकी पर उठते रहे सवाल

Aap leader kumar vishwas praise bjp

ये कोई पहला मौका नहीं है जब कुमार व‌िश्वास पर भाजपा से नजदीकी के सवाल उठे हों। इससे पहले जारी हुई एक वीड‌ियो में कुमार व‌िश्वास के कव‌ि सम्मेलन के दौरान नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए नजर आ चुके हैं।

इस वीड‌ियो के सामने आने के बाद कुमार व‌िश्वास पर सवाल उठे थे। इसके अलावा भी उनके कई पुराने वीड‌ियो को लेकर कई बार बवाल हो चुका है। चाहें वो नर्सों पर नस्लभेदी ट‌िप्पणी हो या धार्म‌िक भावनाएं भड़काने का मामला।

इन्हीं व‌िवाद‌ित वी‌ड‌ियो और बयानों के चलते लखनऊ में उन पर हमले भी हो चुके हैं। हालांकि, कुमार विश्वास इन सभी वीडियो पर कई बार सफाई दे चुके हैं, लेकिन विवाद बार-बार उठ जाता है।

विज्ञापन

केजरीवाल से भी हुआ था व‌िवाद

Aap leader kumar vishwas praise bjp

हाल ही में भाजपा से नजदीक‌ियों को लेकर ही कुमार व‌िश्वास और अरव‌िंद केजरीवाल में ट्व‌‌िटर पर व‌िवाद हुआ था। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे क‌ि केजरीवाल को कुमार की भाजपा के प्रत‌ि सहानुभूत‌ि पसंद नहीं है।

इसको लेकर केजरीवाल पर नाराजगी जताई थी और ट्व‌ीट के जर‌िए इसको व्यक्त भी क‌िया था। इसके बाद जवाबी ट्व‌ीट में कुमार व‌िश्वास ने भी कव‌िता के जर‌िए अपनी व्यथा बताई थी।

दोनों की ट्व‌ीट को लेकर मीड‌िया में काफी हो हल्ला मचा था और टीम केजरीवाल में फूट को लेकर भी बातें सामने आईं थीं। हाल में केजरीवाल ने भी कहा था कि अगर भाजपा गैस के दाम न बढ़ाने का दावा करें, तो वो भाजपा में शामिल हो जाएंगे। हालांकि, बाद में वो इस बात से पलट गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed