{"_id":"612459d3894aac998dc42867f231467f","slug":"aap-is-rightist-wing-maoist-party-says-gadkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राइटिस्ट विंग माओवादी पार्टी है आप'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'राइटिस्ट विंग माओवादी पार्टी है आप'
हरीश लखेड़ा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Jan 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी (आप) को भाजपा अब कांग्रेस का ‘दोस्त’ दिखाने की कोशिश में जुट गई है।
विज्ञापन
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी नितिन गडकरी ने ‘आप’ को ‘राइटिस्ट विंग माओवादी’ पार्टी करार दे दिया है।
‘आप’ पर गडकरी के इस दूसरे सियासी हमले के साथ भाजपा अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आक्रामक तेवर दिखाने लगी है।
पढ़ें, जाते-जाते मोदी पर हमला बोल गए मनमोहन!
केजरीवाल पर ‘राइटिस्ट विंग माओवादी’ होने का आरोप लगाने के पीछे गडकरी के मजबूत तर्क भी हैं।
भाजपा भी मानने लगी है कि अब केजरीवाल के साथ हार्ड कोर वामपंथी व घोर भाजपा विरोधी लोग ज्यादा दिखने लगे हैं, इसलिए गडकरी कहते हैं कि देखिए ‘आप’ के साथ कौन लोग जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
उनकी टोली में ज्यादातर वे लोग हैं जो माओवादियों का खुलकर समर्थन करते रहे हैं। आम आदमी से लेकर युवा वर्ग को केजरीवाल गुमराह कर रहे हैं, लेकिन असलियत जल्दी सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
गडकरी ने अमर उजाला से कहा कि ‘आप’ वास्तव में ‘राइटिस्ट विंग माओवादी पार्टी’ है। वे कभी भारत माता की जय और कभी वंदे मातरम् बोलते हैं।
भ्रष्टाचार से लेकर त्याग व सादगी की बात करते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार में गले-गले तक डूबी कांग्रेस के साथ सरकार बनाने में उन्हें हिचक नहीं है।
वे कभी बच्चों की कसम खाते हैं कि कांग्रेस व भाजपा से समर्थन नहीं लेंगे, लेकिन कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाने में शर्म महसूस नहीं करते। वे आम आदमी की बात करते हैं, लेकिन करना क्या चाहते हैं साफ नहीं है।
इनके मन में कुछ है और सामने कुछ और। गडकरी पहले भी केजरीवाल पर यह कहकर सियासी हमला कर चुके हैं कि दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर आप व कांग्रेस में सांठगांठ हुई है।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने भी कहा कि बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तो केजरीवाल के वफादार दिखने की कोशिश करते रहे।
अब शुक्रवार को प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का यह बयान कि ‘आप’ को समय दिया जाना चाहिए, कांग्रेस व आप के बीच के संबंधों को उजागर कर देता है।
भाजपा कश्मीर और दिल्ली के बाटला हाउस कांड पर ‘आप’ की राय जानने के लिए केजरीवाल को पहले ही कठघरे में खड़ा करने लगी है।