फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   aap eyes 5 states for loksabha polls

यहां बीजेपी-कांग्रेस का बैंड बजाएगी AAP?

Tue, 07 Jan 2014 06:46 PM IST
राजेश रोशन/अमर उजाला, दिल्ली
राजेश रोशन/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Jan 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
aap eyes 5 states for loksabha polls

आम आदमी पार्टी ने अभी रणनीति बनाना ही शुरू किया है लेकिन इसकी धमक अभी से राज्य में सुनाई देने लगी है। कांग्रेस सांसद संजय निरुपम ने अपने ही सरकार को चिट्ठी लिखकर कहा है कि वह बिजली के दामों को कम करे। घोटालों का दंश झेल रही कांग्रेस के लिए आने वाला चुनाव कठिन हो सकता है। एनसीपी नेता अजित पवार अपने बयानों के कारण बदनाम हैं। तो शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का एक ही हथियार है मराठी कार्ड।

विज्ञापन


मीरा सान्याल के रूप में आप को सशक्त दावेदार मिला है। मीरा पार्टी से कह भी चुकी हैं कि वह दक्षिण मुंबई सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। 48 सीटों वाले महाराष्ट्र में 17 सीट कांग्रेस के पास, शिव सेना के पास 11, बीजेपी के पास 9, एनसीपी के पास 8 सीटें हैं।

विज्ञापन

दिल्ली की सभी सीट जीतने की कोशिश करेगी आप

aap eyes 5 states for loksabha polls

दिल्ली में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी का अगला लक्ष्य लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीट जीतने का होगा। अपनी साफ सुथरी छवि के कारण और बिजली-पानी जैसे मुद्दों को जनता के बीच ले जाकर वह उनके वोटों की सबसे बड़ी हकदार बन गई है। अरविंद केजरीवाल और उसकी टीम के इरादे बुलंद हैं। फिलहाल दिल्ली की सातों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।

हरियाणा में हुड्डा का रथ रोकेंगे योगेंद्र यादव!

aap eyes 5 states for loksabha polls

10 लोकसभा सीटों वाले हरियाणा के लिए योगेंद्र यादव ने खास रणनीति बनाई है। मुख्यमंत्री हुड्डा की हैट्रिक को रोकने के लिए योगेंद्र यादव ने अभी से हरियाणा में सभाएं करनी शुरू कर दी हैं। अरविंद केजरीवाल और योगेंद्र यादव दोनों का जन्म हरियाणा का है, इस कारण वोटरों का इनकी ओर झुकना भी लाजिमी है। 2009 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 9 और निर्दलीय का 1 सीट मिली थी।

विज्ञापन

यूपी में खेल बिगाड़ सकती है आप!

aap eyes 5 states for loksabha polls

भारतीय राजनीति की पुरानी कहावत कहती है कि दिल्ली की सत्ता की चाबी यूपी के रास्ते होकर गुजरती है। आम आदमी पार्टी ने राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल अपने वोटरों को रिझाना शुरू कर दिया है। यूपी की 80 सीटों पर सभी की निगाहें हैं। बीजेपी अपना तो कांग्रेस अपना हिस्सा देख रही है। इसके साथ समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी की अपनी हिस्सेदारी हैं। इन सबसे अलग आप को अपना रास्ता बनाना होगा।

2009 चुनावों में सपा को 23, कांग्रेस को 21, बीएसपी को 20, बीजेपी को 10 और बाकी के 6 सीट अन्य को मिली थी।

साफ सुथरी छवि कर्नाटक में काम आएगी!

aap eyes 5 states for loksabha polls

दिल्ली और हरियाणा के बाद सबसे ज्यादा अगर किसी राज्य से आम आदमी पार्टी को आस है तो वह कर्नाटक। कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर से पार्टी को बड़े बड़े नाम मिले हैं। इस कारण पार्टी का राज्य में जनाधार बढ़ रहा है और पार्टी को उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव में वह ज्यादा से ज्यादा सीटें निकाल कर राष्ट्रीय राजनीति में छा जाएंगे। भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे येदियुरप्पा बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। आप इसको मुद्दा बनाकर बीजेपी को घेरेने की कोशिश करेगी। वर्तमान में 28 सीटों वाले कर्नाटक में बीजेपी के 19 तो कांग्रेस के पास 6 सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed