{"_id":"1d8774abbc6ba1dff08751efd5fd36c0","slug":"aap-denied-to-kamal-farooqi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप में शामिल होने पहुंचे कमाल फारूखी को वापस लौटाया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आप में शामिल होने पहुंचे कमाल फारूखी को वापस लौटाया
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, कौशांबी
Updated Mon, 30 Dec 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम को कुछ समय पहले तक नजरअंदाज कर रही अन्य पार्टियों के नेता भी दिल्ली में सरकार बनते ही आम आदमी पार्टी ‘आप’ में अपना भविष्य तलाशने लगे हैं।
विज्ञापन
इसी के मद्देनजर रविवार को पूर्व सपा नेता कमाल फारूखी भी ‘आप’ ज्वाइन करने के इरादे से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे।
हालांकि अरविंद ने ट्रिपल ‘सी’ फैक्टर यानी करप्शन, कैरेक्टर और क्रिमिनल रिकॉर्ड की जांच के बाद ही पार्टी में लेने की बात कहकर उन्हें बैरंग लौटा दिया।
सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रहे कमाल फारूखी ‘आप’ नेता संजय सिंह के साथ दोपहर डेढ़ बजे केजरीवाल के घर पहुंचे। तबियत खराब होने के चलते अरविंद उस समय आराम कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान वह संजय सिंह से बातचीत करते रहे। करीब 45 मिनट बाद मुख्यमंत्री से मुखातिब होने पर उन्होंने ‘आप’ की सदस्यता लेने की इच्छा जाहिर की।
करीब आधे घंटे बाद बैठक से निकले कमाल फारूखी से जब पूछा गया कि क्या वे ‘आप’ ज्वाइन करना चाहते हैं , तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि वे ही नहीं पूरा देश आप से जुड़ना चाहता है।
विज्ञापन
कोई भी व्यक्ति ‘आप’ से दूर नहीं रहना चाहता। वहीं,संजय सिंह ने कहा कि कमाल फारूखी बड़े नेता हैं। अगर वे पार्टी में आते हैं तो इससे पार्टी मजबूत होगी।
हालांकि उन्होंने साफ किया कि ट्रिपल ‘सी’ फैक्टर यानी करप्शन, कैरेक्टर और क्रिमिनल रिकॉर्ड की जांच के बाद ही किसी भी पार्टी के नेता को ‘आप’ में शामिल किया जाएगा।
कमाल फारूखी के आने के बाद माना जा रहा है कि कई और पार्टियों के नेता आप में शामिल होने के लिए अरविंद से मुलाकात कर सकते हैं।