फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Aap declare state wise list of corrupt leader

भ्रष्ट नेताओं पर फिर होगा केजरी'वार'

Mon, 03 Feb 2014 01:32 AM IST
Updated Mon, 03 Feb 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
Aap declare state wise list of corrupt leader

तमाम राष्ट्रीय नेताओं को ‘भ्रष्ट सूची’ में डालकर निशाने पर आई आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वह राज्य स्तर पर भी भ्रष्ट, आपराधिक एवं वंशवादी पृष्ठभूमि वाले नेताओं की सूची जारी कर उनके खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारेगी।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में आप के वरिष्ठ आप नेता सुभाष वारे ने कहा, हम राज्य स्तर पर नेताओं की सूची जारी करेंगे।

अलग-अलग राज्यों में ऐसे कई नेता हैं जिनके नाम पार्टी ने घोषित नहीं किए हैं लेकिन वे भ्रष्टाचार-राजनीति के अपराधीकरण और वंशवादी राजनीति के प्रतीक हैं।

विज्ञापन

व‌िधानसभा चुनावों पर है नजर

Aap declare state wise list of corrupt leader
पार्टी सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र एवं हरियाणा में लोकसभा चुनावों के तुरंत बाद होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इन दोनों राज्यों पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।

आप ने हाल में कई राजनीतिक दलों के नेताओं की सूची जारी की थी जिनके खिलाफ वह लोकसभा चुनावों में अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।

इनमें सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी, प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव, बसपा अध्यक्ष मायावती और संप्रग सरकार के कई मंत्रियों के नाम शामिल हैं।

बड़े नेताओं के ख‌िलाफ उतारेंगे प्रत्याशी

Aap declare state wise list of corrupt leader

पार्टी महाराष्ट्र में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले, पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल या उनके बेटे समीर में से जो भी लोकसभा चुनाव लड़ेगा, उनके खिलाफ अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

वहीं हर‌ियाणा को लेकर भी पार्टी प्रवक्ता योगेन्द्र यादव ने पूरी तैयार‌ियां कर दीं। उन्होंने अपना पूरा ध्यान आगामी व‌िधानसभा चुनावों पर केंद्रित क‌िया। व‌िधानसभा चुनावों को देखते हुए वो अपनी रणनीत‌ियां तैयार कर रहे हैं।

अब देखना होगा क‌ि द‌िल्ली की सफलता के बाद क्या दूसरों राज्यों में भी केजरीवाल को वही अप्रत्याश‌ित सफलता म‌िलेगी या केजरीवाल का वो त‌िल‌िस्म टूट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed