{"_id":"5b787b3f4934a90611fd52118a666897","slug":"aap-congress-match-fixing-becoming-increasingly-visible-says-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का केजरीवाल की ‘सादगी’ पर वार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा का केजरीवाल की ‘सादगी’ पर वार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 05 Jan 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ‘सादगी’ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब वे 10 कमरों की बजाए चार कमरों वाले ‘आम आदमी’ हो गए हैं।
विज्ञापन
पार्टी ने कहा कि केजरीवाल को अपनी कथनी और करनी में फर्क नहीं करना चाहिए। आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से केजरीवाल को पीएम बनाने की इच्छा जाहिर करने पर भाजपा ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है।
विज्ञापन
पढ़ें, केजरीवाल ही नहीं और भी हैं सादगी के 'सुपरस्टार'
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केजरीवाल को भी पीएम बनने का सपना देखने का हक है। आप को कांग्रेस की बी टीम घोषित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें सभी 543 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।
भाजपा प्रवक्ता ने कटाक्ष किया कि लगभग 300 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कहने वाली आप क्या बाकी सीटों पर कांग्रेस से समझौता करने जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल जो कहते हैं, करते उसका उल्टा हैं। वह देश में पहले मुख्यमंत्री हैं जो बात तो सादगी की करते हैं, लेकिन 10 कमरों का फ्लैट मांगते हैं।
केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री को भी टाइप आठ का मकान मिलता है। जबकि केजरीवाल उससे भी बड़ा मकान मांग रहे थे। जब आलोचना होने लगी तो अब छोटा फ्लैट लेने की बात करने लगे।
वास्तव में दबाव पड़ने पर वे ’त्याग’ की बात करने लगे। उन्होंने कहा कि देश में बड़ी संख्या में ऐसे नेता हैं जो सादगी से जी रहे हैं लेकिन कोई ढोंग नहीं करते हैं।