फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   AAP, Candidate, nominees, Congress, BJP

दूसरे दलों के भ्रष्ट नेताओं को 'आप' ने दिया टिकट

Fri, 29 Nov 2013 04:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Nov 2013 04:30 PM IST
विज्ञापन
AAP, Candidate, nominees, Congress, BJP

कथनी और करनी का फर्क देखना है तो आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार सूची की ओर ध्यान दीजिए। आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कई बार यह बात दोहरा चुके हैं कि बीजेपी और कांग्रेस भ्रष्ट लोगों की पार्टी है लेकिन उन्हीं के नेताओं को आप पार्टी अपना उम्मीदवार बना रही है।

विज्ञापन


70 विधानसभा सीट वाली दिल्ली में आप पार्टी के 12 उम्मीदवार ऐसे हैं जो किसी समय बीजेपी या कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। यही नहीं यह उम्मीदवार बीजेपी और कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे चुके हैं।
विज्ञापन


इनमें से कई नेताओं का कहना है कि अन्ना हजारे के जनलोकपाल आंदोलन से उनकी आंखे खुल गई और उन्होंने अपनी-अपनी पार्टी छोड़ आप पार्टी की सदस्यता ले ली।

उन्हीं में से एक, गांधी नगर से आप पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार वाजपेयी, जो दिल्ली कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष थे--का कहना है कि उनकी सीएम शीला दीक्षित से महंगाई को लेकर ठन गई थी इसलिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से कुछ नाम की सूची नीचे दी गई है।
1. बलजीत सिंह मान (नरेला) बीजेपी से छोड़कर आप में शामिल
2. हरीश अवस्थी (रिठाला) बीजेपी से छोड़कर आप में शामिल
3. राजेश गर्ग (रोहिणी) कांग्रेस से छोड़कर आप में शामिल
4. फरहाना अंजुम (बल्लिमारन) आरएलडी को छोड़कर आप में शामिल
5. महेंद्र यादव (विकासपुरी) बीजेपी से छोड़कर आप में शामिल
6. देशराज राघव (उत्तम नगर) कांग्रेस से छोड़कर आप में शामिल
7. रवि सूर्यण (द्वारका) बीजेपी से छोड़कर आप में शामिल
8. भावना गौर (पालम) बीजेपी से छोड़कर आप में शामिल
9. विजेंद्र गर्ग (राजेन्द्र नगर) कांग्रेस से छोड़कर आप में शामिल
10. इरफान उल्लाह खान (ओखला) लोकदल को छोड़कर आप में शामिल
11 विनोद कुमार बिन्नी (लक्ष्मी नगर) कांग्रेस से छोड़कर आप में शामिल
12. इशरत अली अंसारी (कृष्णा नगर) तीन पार्टियों को छोड़कर आप में शमिल
13. अनिल कुमार वाजपेयी (गांधी नगर) कांग्रेस से छोड़कर आप में शामिल

केजरीवाल ने एनसीआर में छुट्टी की मांग की
इस बीच केजरीवाल ने चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखकर कहा है कि दिल्ली में रहने वाले लाखों नागरिक एनसीआर में नौकरी करने को जाते हैं इसलिए एनसीआर में भी छुट्टी की घोषणा की जानी चाहिए।

(इस खबर पर अपनी राय देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें।)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed