फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Aap can't affect lok sabha election in rajasthan

राजस्थान में नहीं चलेगा केजरीवाल का जादू

Wed, 12 Mar 2014 09:25 PM IST
Updated Wed, 12 Mar 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
Aap can't affect lok sabha election in rajasthan

राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर किसी तीसरे दल की दाल गलना काफी मुश्किल है। हालांकि ‘आप’ (आम आदमी पार्टी) सभी 25 सीटों पर अपना भाग्य आजमाना चाह रही है, लेकिन यहां उसकी दाल गलना काफी मुश्किल है।

विज्ञापन


यहां के मतदाताओं को भाजपा व कांग्रेस के अलावा कोई भी तीसरी पार्टी पसंद नहीं है। आप राजस्थान के लिए नई पार्टी है, लेकिन अन्य प्रदेशों में अपनी पकड़ बना चुकी बसपा, सीपीएम, सीपीआई, एनसीपी सहित किसी भी तीसरी पार्टी का वोट बैंक नाममात्र का रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस-भाजपा में ही होगा मुकाबला

Aap can't affect lok sabha election in rajasthan

जबकि 90 प्रतिशत से अधिक वोट बैंक कांग्रेस व भाजपा के पास ही है। राजस्थान में पिछले लोकसभा चुनावों को देखते हुए कहा जा सकता है कि तीसरी किसी भी पार्टी की राह आसान नहीं होगी।

हालांकि किसी किसी सीट पर निर्दलीय जरूर कुछ हद तक टक्कर देने में कामयाब रहे हैं। वर्ष 1999 और 2009 में दो निर्दलीय उम्मीदवार संसद पहुंचे। बसपा, सीपीएम, सीपीआई, एनसीपी समेत कई अन्य दल प्रदेश में खाता ही नहीं खोल पाए हैं। पिछले चुनाव में तो बसपा को एक प्रतिशत भी वोट नहीं मिला।

जिसकी सरकार, उसकी अधिक सीटें

Aap can't affect lok sabha election in rajasthan

राजस्थान में खास बात रही है कि भाजपा या कांग्रेस में से जिसकी भी सत्ता राज्य में होती है, उसे ही लोकसभा चुनाव में अधिक सीटें मिलती हैं। वर्ष 1998 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो उसे लोकसभा चुनावों में 25 में से 18 सीटें मिली।

वर्ष 2003 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो यहां से भाजपा के 21 लोकसभा प्रत्याशी जीते। इसी प्रकार 2008 में कांग्रेस की सरकार बनी तो अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 20 सीटें मिली।

विज्ञापन

पार्टियों के मत प्रतिशत

Aap can't affect lok sabha election in rajasthan
पार्टियों के मत प्रतिशत
पार्टी..........1999.......2004........2009
भाजपा.......47.23......49.01.......36.57
कांग्रेस........45.12.......41.42.......47.19
सीपीआई......0.42.......0.37........3.37
सीपीएम......0.49.......0.51.........0.26
एनसीपी......0.00.......0.21.........1.27
बसपा.........2.76.......3.16........0.00
अन्य.........2.63.......2.59........2.03
निर्दलीय.....1.35........2.73.......9.31
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed