आप-भाजपा वोट के साथ जनता से मांग रही कई तरीकों से नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी जनता से वोट के साथ-साथ ‘नोट’ भी मांग रही है। भाजपा का ‘वन वोट-वन नोट फार मोदी’ अभियान चल ही रहा था कि अभी हाल में पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार और वाराणसी संसदीय सीट से प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने फेसबुक पर वाराणसी की जनता से चंदा देने की अपील की।
इसके पूर्व बेनियाबाग में हुई आप की रैली में अरविंद केजरीवाल ने भी वाराणसी के लोगों से चंदा मांगा था। अब तक के इस सबसे मंहगे लोकसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियां चंदा लेने के लिए परंपरागत तरीकों के साथ-साथ कई नायाब तरीके भी अपना रही हैं। इसके लिए आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है।
आर्थिक मामलों के जानकार आलोक पुराणिक कहते हैं कि टी-शर्ट बेचकर या डिनर के जरिये चंदा इकट्ठा करने का चलन भारत में नया है लेकिन विदेशों विशेषकर अमेरिका में यह काफी पुराना है। चंदा लेने की यह प्रक्रिया बेहतर और पारदर्शी है। इसमें प्रत्याशी पर चंदा लेने वाले के पक्ष में काम करने का कोई दबाव नहीं होता। चंदा लेने की यह प्रक्रिया ईमानदार उम्मीदवारों के लिए बेहद फायदेमंद है।
भारतीय जनता पार्टी
भाजपा ने लोकसभा चुनाव में ‘मोदी फॉर पीएम’ कोष बनाया है। पार्टी ने अपनी वेबसाइट पर भी लोगों को ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये चंदा भेजने की सुविधा दी है। यही नहीं, दानदाता वेबसाइट पर मोदी के साइन वाले कई सामान भी खरीद सकते हैं। ‘मोदी फॉर पीएम’ कोष के लिए चंदा देने वाले लोगों का लकी ड्रा निकाला जाएगा। इसके विजेता को नरेंद्र मोदी के साथ डिनर करने का मौका मिलेगा।
सामान---------------------------कीमत
टोपी---------------------------100-250
नमो टी-शर्ट--------------------251-500
मोदित्वा किताब----------------501-1501
मोदी का फोटो------------------1501-5000
आम आदमी पार्टी
चुनाव में आम आदमी पार्टी को नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड के अलावा बिल डेस्क, इजी-टू-पे, सीसी एवेन्यू जैसी एजेंसियों के जरिये चंदा दिया जा सकता है। पार्टी ने चंदे के लिए मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से भी करार कर रखा है।
वोडाफोन के एम पैसा और एयरटेल मनी के जरिये आसानी से पार्टी को चंदा दिया जा सकता है। इसके अलावा पार्टी ने देश में चंदे का चेक घर-घर जाकर कलेक्ट करने की सुविधा दी है। पार्टी की वेबसाइट पर चंदा देने वालों की सूची अपलोड की जाती है।