फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Aap and bjp's different idea for fundraising

5 हजार में मोदी का फोटो, 250 में टोपी

Thu, 17 Apr 2014 03:47 PM IST
Updated Thu, 17 Apr 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
Aap and bjp's different idea for fundraising

इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी जनता से वोट के साथ-साथ ‘नोट’ भी मांग रही है।

विज्ञापन


भाजपा का ‘वन वोट-वन नोट फार मोदी’ अभियान चल ही रहा था कि अभी हाल में पार्टी के पीएम कैंडिडेट और वाराणसी संसदीय सीट से प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने फेसबुक पर वाराणसी की जनता से चंदा देने की अपील की।

इसके पूर्व बेनियाबाग में हुई आप की रैली में अरविंद केजरीवाल ने भी वाराणसी के लोगों से चंदा मांगा था।

अब तक के इस सबसे मंहगे लोकसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियां चंदा लेने के लिए परंपरागत तरीकों के साथ-साथ कई नायाब तरीके भी अपना रही हैं। इसके लिए आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है।

विज्ञापन

भाजपा ने बनाया ‘मोदी फॉर पीएम’ कोष

Aap and bjp's different idea for fundraising
भाजपा ने लोकसभा चुनाव में ‘मोदी फॉर पीएम’ कोष बनाया है। पार्टी ने अपनी वेबसाइट पर भी लोगों को ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये चंदा भेजने की सुविधा दी है।

यही नहीं, दानदाता वेबसाइट पर मोदी के साइन वाले कई सामान भी खरीद सकते हैं। ‘मोदी फॉर पीएम’ कोष के लिए चंदा देने वाले लोगों का लकी ड्रा निकाला जाएगा। इसके विजेता को नरेंद्र मोदी के साथ डिनर करने का मौका मिलेगा।

आप के नायाब तरीके

Aap and bjp's different idea for fundraising
चुनाव में आम आदमी पार्टी को नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड के अलावा बिल डेस्क, इजीटूपे, सीसी एवेन्यू जैसी एजेंसियों के जरिये चंदा दिया जा सकता है। पार्टी ने चंदे के लिए मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से भी करार कर रखा है।

वोडाफोन के एम पैसा और एयरटेल मनी के जरिये आसानी से पार्टी को चंदा दिया जा सकता है। इसके अलावा पार्टी ने देश में चंदे का चेक घर-घर जाकर कलेक्ट करने की सुविधा दी है।

पार्टी की वेबसाइट पर चंदा देने वालों की सूची अपलोड की जाती है। आप को चंदा देने वालों में अमेरिका, आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, सिंगापुर के भी दानदाता शामिल हैं। शुरुआती चंदा 201 रुपये है।
विज्ञापन

हर चीज का दाम तय

Aap and bjp's different idea for fundraising
भाजपा ने हर सामान की एक कीमत तय कर रखी है। टोपी से लेकर टी-शर्ट और क‌िताब सभी का दाम है।

सामान.....................कीमत

टोपी........................100-250
नमो टी-शर्ट..............251-500
मोदित्वा किताब.........501-1501
मोदी का फोटो...........1501-5000
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed