फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   AAP adds names of Sonia and Modi list of corrupt leaders

केजरीवाल की 'हिट लिस्ट' में सोनिया, मोदी भी

Sun, 02 Feb 2014 07:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Feb 2014 07:13 PM IST
विज्ञापन
AAP adds names of Sonia and Modi list of corrupt leaders

आम आदमी पार्टी ने कथित 'बेईमान' नेताओं की लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी का नाम भी जोड़ दिया है।

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता गोपाल राय ने पत्रकारों को बताया, 'अरविंद केजरीवाल ने जिन लोगों को आम चुनाव में हराने की बात कही थी उनमें सोनिया और मोदी का नाम शामिल नहीं था। लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं की राय के बाद नफरत फैलाने के लिए नरेंद्र मोदी और वंशवाद बढ़ाने के लिए सोनिया गांधी का नाम भी जोड़ दिया गया है। हमलोग ऐसे राजनेताओं की देश की राजनीति से दूर रखना चाहते हैं।'

विज्ञापन

विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला

AAP adds names of Sonia and Modi list of corrupt leaders

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय काउंसिल की बैठक में विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कथित बेईमान नेताओं की लिस्ट जारी करते हुए उनके खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारने का दम भरा है।

लिस्ट में नितिन गडकरी, मायावती, मुलायम सिंह यादव समेत कई बड़े नेताओं के नाम हैं। लोगों की तरफ से आवाज आने पर उन्होंने बाद में राहुल गांधी का भी नाम लिया। इन नामों को पुकारने के बाद केजरीवाल ने बैठक में सदस्यों से इन्हें हराने की हामी भी भरवाई।

'देश में पैसा नहीं, नीयत की कमी'

AAP adds names of Sonia and Modi list of corrupt leaders

केजरीवाल ने कहा, ‘इस बार का लोकसभा चुनाव एक आंदोलन है। देश में क्रांति होगी। देश में पैसा नहीं, नीयत की कमी है। हमारा मकसद सत्ता हासिल करना नहीं है। हमारी कोशिश एक भी भ्रष्ट, अपराधी व कुछ परिवार के नेताओं को संसद में पहुंचने से रोकना है। सभी भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ पार्टी मजबूत उम्मीदवार उतारेगी और आम आदमी उन्हें संसद में पहुंचने से रोकेगा।’

उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने एक महीने में भ्रष्टाचार कम किया है, लेकिन दूसरी पार्टियां 65 सालों में ऐसा नहीं कर सकीं। दिल्ली में लोकपाल आएगा तो कई बड़े लोग जेल में होंगे।

केजरीवाल ने समर्थकों को नसीहत दी कि वे देशभर के ऐसे तमाम लोगों की लिस्ट बनाएं, जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। लिस्ट लेकर हम जनता में जाएंगे और लोगों से पूछेंगे कि वह इन्हें संसद में भेजना चाहते हैं या नहीं।

विज्ञापन

केजरीवाल की भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट

AAP adds names of Sonia and Modi list of corrupt leaders

सुरेश कलमाडी, नितिन गडकरी, सुशील कुमार शिंदे, प्रफुल्ल पटेल, बीएस येदुरप्पा, अनंत कुमार, वीरप्पा मोइली, अनु टंडन, जगमोहन, अनुराग ठाकुर, पी. चिदंबरम, अलागिरी, कनिमोई, जीके वासन, सलमान खुर्शीद, मायावती, मुलायम सिंह यादव, श्रीप्रकाश जायसवाल, कपिल सिब्बल, कमलनाथ, पवन कुमार बंसल, फारुख अब्दुल्ला, नवीन जिंदल, अवतार सिंह भडाना, शरद पवार, ए. राजा, तरुण गोगोई, राहुल गांधी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed