{"_id":"f852ea3a6affef431a5c1f5362b1fc26","slug":"aap-activis-arrested-for-allegedly-forwarding-anti-narendra-modi-mms","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अबकी बार अंतिम संस्कार' पर गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'अबकी बार अंतिम संस्कार' पर गिरफ्तार
Updated Mon, 26 May 2014 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के भटकल जिले में व्हाट्सएप के जरिए नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक मैसेज सर्कुलेट कर रहे एक कथित आप कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये युवक व्हाट्सएप पर अबकी बार अंतिम संस्कार नामक मैसेज को सर्कुलेट कर रहा था।
बताया जा रहा है आरोपी वकास बरमावर एमबीए का छात्र है और पिछले कुछ महीनों से आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार कर रहा था। वकास के पिता समाउल्ला बरमावर उर्दु के कवि हैं और भटकल में उनका काफी नाम है।

व्हाट्सएप पर 'अबकी बार अंतिम संस्कार'
पुलिस ने बताया बेलगाम से एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए एक आपत्तिजनक मैसेज आया है। इस मैसेज में एक अज्ञात शव के चेहरे पर मोदी का चेहरा चिपका पर उस पर लिखा गया है - अबकी बार अंतिम संस्कार।
बताया जा रहा है कि ये स्लोगन भाजपा के मशहूर स्लोगन 'अबकी बार मोदी सरकार' की तर्ज पर लिखा गया है लेकिन इसका उद्देश्य कुछ और ही है।
सूत्रों से पता चला है कि जिस व्हाट्सएप ग्रुप से ये मैसेज सर्कुलेट हो रहा था उसे आप कार्यकर्ता हैंडल कर रहे हैं।

फ्लैट से पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद छानबीन की तो पता चला कि ये मैसेज व्हाट्सएप के जरिए ही सर्कुलेट किया जा रहा है और कथित आप कार्यकर्ता इसे हैंडल कर रहे हैं। छानबीन के सूत्र खोजते खोजते पुलिस बंगलूरू के एक अपार्टमेंट तक जा पहुंची और वकास समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
बताया जा रहा है कि वकास पूछताछ के बाद वकास के दोस्तों को तो छोड़ दिया गया है लेकिन वकास पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस ने भी वकास की हिरासत की पुष्टि करते हुए कहा है कि वकास के मोबाइल में इस मैसेज के अलावा और भी आपत्तिजनक मैसेस मिले हैं जिन्हें सर्कुलेट किया जाने वाला था।

क्या कहा आम आदमी पार्टी ने
उधर वकास की गिरफ्तारी के बाद तिलमिलाई आम आदमी पार्टी ने कहा है कि ये मैसेज और मोदी की फोटो एक राजनीतिक व्यंग्य के तौर पर देखा जा रहा था। इससे किसी की छवि को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।
पार्टी के टिकट पर उत्तर कन्नड़ संसदीय से चुनाव लड़े राघवेंद्र ठाणे ने कहा कि पार्टी वकास की गिरफ्तारी का प्रदेश व्यापी विरोध करेगी। राघवेंद्र ने कहा कि जानबूझकर मुसलिमों को परेशान किया जा रहा है।
पार्टी के टिकट पर उत्तर कन्नड़ संसदीय से चुनाव लड़े राघवेंद्र ठाणे ने कहा कि पार्टी वकास की गिरफ्तारी का प्रदेश व्यापी विरोध करेगी। राघवेंद्र ने कहा कि जानबूझकर मुसलिमों को परेशान किया जा रहा है।