फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   aap 5 comments which loose credentials for party

टीम केजरीवाल के 5 विवादित बयान

Mon, 06 Jan 2014 06:42 PM IST
Updated Mon, 06 Jan 2014 06:42 PM IST
विज्ञापन
aap 5 comments which loose credentials for party

दिल्ली चुनाव में मिली 28 सीटों की जीत के बाद आम आदमी पार्टी पूरे देश में अपना जनाधार बढ़ाना चाह रही है, लेकिन उनके कई बयान आज भी सिरदर्द बने हुए हैं।

विज्ञापन


मुस्लिम तुष्टिकरण से लेकर जम्मू और कश्मीर में सेना की तैनाती को लेकर अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास, प्रशांत भूषण ने ऐसे-ऐसे बयान दिए हैं, जिनसे समाज के एक वर्ग को तकलीफ हुई है। AAP के 5 ऐसे बयान, जो उनके समर्थकों को भी पचाने में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सेना की तैनाती का सवाल

आम आदमी पार्टी के सदस्य प्रशांत भूषण ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जम्मू और कश्मीर में सेना की तैनाती के सवाल को लेकर राज्य के बाशिंदों के बीच जनमत संग्रह होना चाहिए।

भूषण के इस बयान की भी खूब आलोचना हुई। प्रशांत भूषण के इस बयान के बाद विशेषज्ञों ने यहां तक कह दिया कि उन्हें राज्य की जटिलता का अंदाजा नहीं है।

मनीष सिसोदिया दिलाएंगे डीयू में आरक्षण!

aap 5 comments which loose credentials for party

शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली यूनिवर्सिटी में दिल्ली के छात्रों के लिए 90 प्रतिशत आरक्षण की बात कह रहे हैं। यह बयान दिल्ली से बाहर के उन छात्रों को नागवार गुजरा है, जो इस केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ने की इच्छा रखते हैं।

हालांकि चुनाव से पहले बीजेपी ने भी इस तरीके का वादा किया था। इस बयान के बाद मनीष सिसोदिया का विरोध हो रहा है। दिल्ली में बाहर से पढ़ने आए छात्रों ने इस बयान पर ‌उनका विरोध करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

मुस्लिमों को लेकर कुमार विश्वास के बड़बोले बोल

aap 5 comments which loose credentials for party

खुद आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने कुमार विश्वास का कई बार विरोध किया है। कुमार विश्वास ने मुस्लिमों को लेकर ऐसा बयान दिया है कि दिल्ली विधानसभा में समर्थन देने वाले जेडीयू विधायक शोएब इकबाल ने समर्थन वापस लेने की धमकी तक दे डाली।

शोएब इकबाल ने कहा कि कुमार विश्वास ने ऐसा बयान देकर मुहर्रम का मजाक उड़ाया है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल का कहना है कि इस बयान पर कुमार विश्वास पहले ही माफी मांग चुके हैं और इसे तूल नहीं देना चाहिए।

केजरीवाल ने कहा, बटला एनकाउंटर फर्जी था

aap 5 comments which loose credentials for party

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बटला हाउस एनकाउंटर को फर्जी बताया था। हालांकि अब पुलिस ने इसके सारे टूटे तार जोड़कर यह कोर्ट में बता दिया है कि यह कोई फर्जी एनकाउंटर नहीं था।

अरविंद केजरीवाल पर इससे पहले भी मुस्लिमों का साथ देने का आरोप लगता रहा है। तस्लीमा नसरीन और अमेरिकी राष्ट्रपति पर फतवा जारी करने वाले मौलाना तौकीर रजा से केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान हाथ मिलाया था और उनसे चुनाव में प्रचार करने की गुजारिश की थी।

सरकारी बंगला से 10 कमरों के डूप्ले की किरकिरी!

aap 5 comments which loose credentials for party

दिल्ली के मुख्यमंत्री बन चुके अरविंद केजरीवाल ने पहले तो कह दिया कि वह सरकारी बंगला नहीं लेंगे, लेकिन उसके बाद वह 10 कमरों वाला डूप्ले लेने का तैयार हो गए।

हालांकि, मीडिया की रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने इसे लेने से ठुकरा दिया। इसके बावजूद उनके समर्थकों में इसको लेकर अब भी नाराजगी है। लोग तो अब यह भी कहने लगे हैं कि क्या अरविंद केजरीवाल केवल बातों के आम आदमी हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed