{"_id":"3b2d208c-3856-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"aamir-promise-fight-for-the-justice-of-haqim","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंगः हाकिम को इंसाफ दिलांएगे आमिर ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ऑनर किलिंगः हाकिम को इंसाफ दिलांएगे आमिर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Nov 2012 10:55 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मद हाकिम ही हत्या से बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को गहरा धक्का लगा है। उन्होंने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का वादा किया है।
विज्ञापन
अपनी फिल्म 'तलाश' के प्रमोशन मे मेरठ पहुंचे आमिर ने कहा कि अब्दुल हाकिम की पत्नी महविश और बेटी को सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि हाकिम ने अपनी हत्या की आशंका पहले ही जताई थी। किससे उन्हें खतरा है, वह भी इन्होंने बताया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दो साल पहले बुलंदशहर स्थित भाटगढ़ी गांव के मुहम्मद हाकिम ने परिवार के विरोध के बाद भी महविश से प्रेम विवाह किया था।
मोहम्मद हाकिम और उनकी पत्नी महविश आमिर खान के टीवी कार्यक्रम 'सत्यमेव जयते' में भी शामिल हुए थे। पिछले सप्ताह बुलंदशहर के अडहोली गांव में अब्दुल हाकिम की देर शाम हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
अब्दुल हाकिम की पत्नी महविश का आरोप है कि ये हत्या उनके घर परिवार में दूर के चचेरे भाइयों ने उनके प्रेम विवाह की वजह से की है जबकि पुलिस का कहना है कि इस हत्या की जड़ झगड़ा थी।
आमिर ने कहा कि जब उन्हें हाकिम की हत्या की जानकारी मिली तो उन्हें और उनकी पूरी टीम को बहुत दु:ख हुआ। उन्होंने ने कहा कि वह हर मंच पर इस मुद्दे को उठा रहे हैं और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक अपने प्रयास जारी रखेंगे।