फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Aamir Khan damaged India’s brand identity: DIPP secretary

'आमिर ने ब्रांड इंडिया की छवि को किया खराब'

Tue, 19 Jan 2016 04:25 PM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan damaged India’s brand identity: DIPP secretary

आमिर खान ने ब्रांड इंडिया की छवि को खराब किया है। यह बयान अब भाजपा के नेताओं ने नहीं बल्कि इस बार केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकार ने दिया है। हिंदी फिल्मों के अभिनेता आमिर खान का असहिष्णुता को लेकर दिया गया बयान उनके पीछे ही पड़ गया है। पहले अतुल्यनीय भारत के लिए उनका अनुबंध खत्म हो गया, वहीं वो भाजपा के नेताओं के निशाने पर भी आ गए।

विज्ञापन


पर अब भारत सरकार के अधिकारी भी आमिर खान के बयान को लेकर उन्हें कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। आमिर खान के असहिष्णुता वाले बयान को लेकर भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के अधीन आने वाले डीआईपीपी विभाग के सचिव अमिताभ कांत ने कहा कि आमिर खान के उस बयान ने देश की ब्रांड आइडेंटिटी को नुकसान पहुंचाया है। टीओआई के मुताबिक अमिताभ कांत ने कहा कि एक ब्रांड एंबेस्डर एक ब्रांड को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन

'आमिर खान ने देश की ब्रांड आइडेंटिटी को नुकसान पहुंचाया'

Aamir Khan damaged India’s brand identity: DIPP secretary

उन्होंने कहा कि एक ब्रांड एंबेस्डर अगर अतुल्यनीय भारत को बढ़ावा देता है तो लोग भारत आते हैं और देश में पर्यटकों की संख्या बढ़ती है। पर अगर वही भारत का ब्रांड एंबेस्डर कहता है कि भारत असहिष्‍णु हैं तो निश्चित रूप से वो देश के ब्रांड एंबेस्डर के रूप में काम नहीं कर रहा है।

यह बात अमिताभ कांत ने गुजरात के अहमदाबाद में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के 36वें दीक्षांत समारो‌ह के दौरान उस प्रश्न का जवाब देते हुए कही जिसमें पर्यटन मंत्रालय की तरफ से आमिर खान को बतौर ब्रांड एंबेस्डर के हटाने के बारे में पूछा गया था।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आमिर खान ने देश की ब्रांड आइडेंटिटी को नुकसान पहुंचाया है। आमिर खान की बात को सुनने के बाद अब लोग भारत नहीं आ रहे हैं। एक ब्रांड एंबेस्डर को भारत की पहचान को प्रोत्साहन देना चाहिए नाकि उसकी पहचान को नुकसान पहुंचाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed