{"_id":"2a2503aa-34d6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"aam-aadmi-party-will-be-name-of-arvind-kejriwal-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आम आदमी पार्टी’ होगा केजरीवाल की पार्टी का नाम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘आम आदमी पार्टी’ होगा केजरीवाल की पार्टी का नाम
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल की पार्टी का नाम ‘आम आदमी पार्टी’ हो सकता है। अगले सोमवार को घोषित होने वाली राजनीतिक पार्टी लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।
विज्ञापन
टीम केजरीवाल की कोर कमेटी के एक प्रमुख सदस्य ने बताया कि ‘आम आदमी पार्टी’ का नाम चुनाव आयोग में पंजीकृत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रस्तावित पार्टी में कांग्रेस और भाजपा की तरह अध्यक्ष पद नहीं होगा और न ही वामपंथी दलों की तरह इसमें महासचिव का पद होगा। पार्टी से जुड़े फैसले एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी करेगी और इसमें समन्वय स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय संयोजक का पद होगा।
विज्ञापन
प्रस्तावित पार्टी के नाम के संबंध में उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर यह नाम रखा जा रहा है ताकि आम आदमी को यह महसूस हो कि यही पार्टी सही मायने में उनकी नुमाइंदगी करती है। उन्होंने बताया कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन की ओर से कराये गये जनमत संग्रह में पहले ज्यादातर लोगों ने सुझाव दिया था कि पार्टी के नाम में स्वराज शब्द आना चाहिए, लेकिन बाद में यह सुझाव आया कि पार्टी के नाम में ऐसा कुछ होना चाहिए जिससे लगे कि यह आम आदमी की पार्टी है।
विज्ञापन