{"_id":"6967433b58a6fa656d58d47d20d55098","slug":"aam-aadmi-party-press-conference-on-lokpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सरकारी लोकपाल से एक चूहा भी जेल नहीं जाएगा'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सरकारी लोकपाल से एक चूहा भी जेल नहीं जाएगा'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 15 Dec 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकपाल को लेकर चल रही जंग पर आम आदमी पार्टी ने एक स्वर में साफ कर दिया कि उन्हें किसी भी कीमत पर सरकारी लोकपाल मंजूर नहीं है।
विज्ञापन
सरकारी लोकपाल पर चल रही खींचतान पर प्रेस कांफ्रेस कर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि सरकार जो लोकपाल लाना चाह रही है उससे भ्रष्टाचार नहीं मिटेगा।
आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकारी लोकपाल पर कहा कि इससे मंत्री तो क्या एक चूहा भी जेल नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि ऐसा हमें मंजूर नहीं है कि जिनकी जांच हो वही लोकपाल का चयन करें। उन्होंने सरकारी लोकपाल को लचर बताया।
राहुल लेना चाहते हैं श्रेय- केजरीवाल
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जवाबी हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा कि राहुल लोकपाल बनाने का श्रेय लेना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा कि सरकार द्वारा लाए जा रहे लोकपाल से केवल कांग्रेस को ही फायदा होगा।
केजरीवाल ने साफ किया कि सीबीआई को सरकारी चंगुल से निकालना होगा। सरकार द्वारा लाए जा रहे लोकपाल में ऐसा प्रावधान नहीं है। अगर सीबीआई लोकपाल के अंतगर्त नहीं आएगी तो ऐसे लोकपाल से किसी को फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन
अन्ना के समर्थन से हैरान हूं
केजरीवाल ने अन्ना हजारे द्वारा सरकारी लोकपाल का समर्थन किए जाने पर हैरानी जताई। इसके साथ ही केजरीवाल ने आरोप भी लगाए कि अन्ना को कुछ लोग गुमराह कर रहे हैं। अन्ना के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अन्ना जी का स्वस्थ रहना देश के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
इससे पहले केजरीवाल ने श्ानिवार रात ट्विटर पर भी ट्वीट करते हुए अन्ना हजारे के फैसले से हैरानी जताई थी। अरविंद ने लिखा था कि अन्ना चाहें तो सरकारी लोकपाल पर मान सकते हैं लेकिन वह जनलोकपाल के लिए आखिर दम तक संघर्ष करेंगे।
'कांग्रेस को समर्थन किया तो खा जाएगी'
दिल्ली में सरकार बनाए जाने के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दोनों पार्टियों के जवाबी पत्र का इंतजार करेंगे।
इसके बाद दिल्ली में 270 जगहों पर सभाएं कर जनमत संग्रह करेंगे। साथ ही दोनों पार्टियों के जवाब को जनता में लेकर जाएंगे। कांग्रेस का समर्थन लिए जाने पर केजरीवाल ने कहा कि 'अगर कांग्रेस से समर्थन लिया तो वो हमें खा जाएगी।'