फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   aam aadmi party in varanasi loksabha electoin

काशी का रण कैसे लड़े AAP, ईमानदार कार्यकर्ता ही नहीं मिल रहे

Sat, 03 May 2014 08:11 AM IST
Updated Sat, 03 May 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi party in varanasi loksabha electoin

काशी के रण में आम आदमी पार्टी रोजाना किसी न किसी मुश्किल से दो-चार हो रही है। हर दरवाजे पर दस्तक देने की कोशिश में जुटी पार्टी को अब बूथ प्रभारी और एजेंटों के चयन के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर सैकड़ों आवेदन और फोन रोजाना आ रहे हैं लेकिन पार्टी की कसौटी पर खरा उतरने वालों को ही जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

पार्टी का प्रयास है कि बूथ प्रभारी और एजेंट ऐसे कार्यकर्ताओं को बनाया जाए जो न केवल स्वच्छ छवि के हों, बल्कि समाज में उसकी पहचान भी हो। लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का माद्दा रखता हो।
विज्ञापन

कसौटी पर खरा उतरने वालों को ही जिम्मा

aam aadmi party in varanasi loksabha electoin

इसके लिए आवेदकों का कई स्तर पर परीक्षण किया जा रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो सख्त मानकों के चलते ही 20 प्रतिशत से अधिक बूथों पर अभी तक प्रभारियों का चयन नहीं हो पाया है।

वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क के साथ ही आम आदमी पार्टी बूथ वार प्रभारियों और एजेंटों के चयन में पसीना बहा रही है।

बूथ प्रभारी और वालंटियर बनने के लिए पार्टी समर्थकों को कड़ी परीक्षा के दौर से गुजरना पड़ रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र प्रभारी के अधीन विभिन्न राज्यों से आए लोगों की एक प्रेक्षक टीम बनाई गई है।

20 प्रतिशत से ज्यादा बूथों पर नहीं बने एजेंट

aam aadmi party in varanasi loksabha electoin

इसमें वे लोग शामिल हैं जिन्हें दो या तीन साल का राजनीतिक अनुभव है या अन्ना के आंदोलन के समय से ही केजरीवाल के साथ जुड़े हैं। यह टीम स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क में जुटी है।

प्रचार अभियान के साथ ही वह कार्यकर्ताओं की लगन और मतदाताओं से उनके व्यवहार पर भी कड़ी नजर रख रही है।

बेहतर व्यक्तित्व वाले को मतदान केंद्र प्रभारी बनाया जा रहा है। इसके बाद मतदान केंद्र प्रभारी अपने अधीनस्थ प्रत्येक बूथ के लिए एक प्रभारी नियुक्त कर रहा है जो नौ साथियों का नाम मतदान केंद्र प्रभारी के माध्यम से प्रेक्षकों को प्रेषित कर रहा है।

विज्ञापन

बूथ प्रभारी और एजेंट के लिए ये है शर्तें

aam aadmi party in varanasi loksabha electoin

खास बात यह है कि बूथ से जुड़ने वाले सभी कार्यकर्ताओं के आई कार्ड की फोटोकॉपी और उनके फोन नंबर साथ में सबमिट कराए जा रहे हैं।

पार्टी के विधानसभा प्रभारी और प्रेक्षक टीम के सदस्य पहले संबंधित कार्यकर्ता को उसके नंबर पर कॉल करके पार्टी के प्रति उसकी रुचि और नजरिया जान रहे हैं।

फिर, उस क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से भी उस कार्यकर्ता के बारे में फीडबैक लिया जा रहा है। तब जाकर बूथ प्रभारी और एजेंट बनाए जा रहे हैं।

हर बूथ पर लगेंगे 10 आप कार्यकर्ता

aam aadmi party in varanasi loksabha electoin
आम आदमी पार्टी प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक प्रभारी चुन रही है। इसके बाद हर बूथ पर दस कार्यकर्ताओं का चयन मतदान केंद्र प्रभारी की सहमति से हो रहा है। इनमें से आठ बूथ के बाहर तैनात किए जाएंगे और दो को बूथ के अंदर बैठाया जाएगा।

ये दोनों कार्यकर्ता ऐसे होंगे जो किसी भी तरह नियम विपरीत कार्य पर आवाज उठाने का माद्दा रखते हों। बूथों पर तैनाती में पार्टी युवाओं को प्राथमिकता दे।

‘अन्य राजनीतिक पार्टियों से अलग बूथ लेवल पर चुने जा रहे आप कार्यकर्ताओं को कोई पैसा नहीं दिया जा रहा है। हम ध्यान दे रहे हैं कि बूथ एजेंटों की समाज में अच्छी छवि हो। अब तक 80-90 प्रतिशत बूथों पर प्रभारी और एजेंट बनाए जा चुके हैं।’- प्रेरणा, मीडिया प्रभारी, आप
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed