फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   aam aadmi party in anna hazare's hunger strike

अन्ना ने मंच से गोपाल राय को भगाया

Fri, 13 Dec 2013 11:00 PM IST
एजेंसी/रालेगण सिद्धि
एजेंसी/रालेगण सिद्धि Updated Fri, 13 Dec 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party in anna hazare's hunger strike

जन लोकपाल के लिए यहां चार दिन से आमरण अनशन पर बैठे समाजसेवी अन्ना हजारे ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल राय को फौरन गांव से बाहर जाने का फरमान सुनाकर अपने पूर्व सहयोगी अरविंद केजरीवाल की पार्टी के प्रति अपने ‘नफरत’ को जग जाहिर कर दिया है।

विज्ञापन


अनशन स्थल पर टीम अन्ना के सदस्य जनरल वीके सिंह और यहां आए आप नेता राय के बीच हुई कहासुनी से क्षुब्ध 76 वर्षीय अन्ना ने मंच से राय को धिक्कारते हुए गांव से चले जाने का फरमान सुनाया।
विज्ञापन


हालांकि, राय ढिठाई से अन्ना को पितातुल्य बताते रहे और मीडिया को बाइट देते रहे। इससे गांव के सरपंच ने कहा कि आप अन्ना को दुख मत पहुंचाइए और यहां से फौरन चले जाइए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, अनशन स्थल पर उस समय विवाद पैदा हो गया जब जनरल सिंह मंच से भाषण दे रहे थे। उन्होंने आप का नाम लिए बिना उसके नेताओं पर अन्ना का साथ छोड़ने का आरोप लगया।

इस पर सामने बैठे आप नेता गोपाल राय ने आपत्ति जताते हुए सिंह को नरेंद्र मोदी का एजेंट करार दे दिया। सिंह ने कहा कि जब अन्नाजी ने जन लोकपाल के लिए आवाज उठाई तो कई लोग उनके साथ थे, लेकिन बाद में वे अलग हो गए और कहने लगे कि उनकी वजह से अन्ना जी यहां हैं। अन्नाजी ने जो किया उससे कोई इनकार नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि यदि हमें आज देश को आगे बढ़ाना है तो हमें एकजुट रहने की जरूरत है। इस पर गोपाल और सिंह के बीच कहासुनी हो गई।

इससे क्षुब्ध होकर अन्ना ने माइक अपने हाथ में ले लिया और राय को फटकारते हुए कहा कि हमने आपसे अनशन पर नहीं बैठने को कहा था लेकिन आप बैठे। अब लोग आपसे कह रहे हैं कि टोका-टोकी मत कीजिए, लेकिन आप कर रहे हैं। यदि आपको हंगामा करना है तो आप गांव से चले जाइए। यहां मत बैठिए। जब कोई बोलता है तो टोकना ठीक नहीं।
 
इसके बाद गांव छोड़कर दिल्ली लौट रहे राय ने कहा कि एजेंडा जन लोकपाल है लेकिन मोदी का चक्कर काटने वाला व्यक्ति धोखेबाजी की बात कर रहा है। कई लोगों को हमारी एकता पच नहीं रही है और वे अन्ना का कान भर रहे हैं।

हालांकि उन्होंने अन्ना से दूरी बनने के इनकार करते हुए कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है जन लोकपाल। इसमें दूरी नहीं हो सकती। यदि अन्ना जन लोकपाल के लिए अनशन नहीं कर रहे होते तो हम यहां नहीं आते।

क्यों हुआ विवाद
जनरल सिंह ने अपने भाषण में बिना नाम लिए आप के नेताओं पर अन्ना का फायदा उठाने का आरोप लगाया, जिस पर गोपाल राय ने टोकते हुए जनरल सिंह को टिकट के लालच में मोदी का चक्कर काटने वाला बताया। ये बात अन्ना को नागवार गुजरी।

आप ने उठाया अन्ना का फायदा: जनरल सिंह
गोपाल राय के व्यवहार को असभ्य करार देते हुए जनरल सिंह ने कहा कि आप अन्ना आंदोलन का फायदा उठाने के बाद अब अन्ना के विचारों का अपमान कर रही है। यह अन्ना का प्लेटफार्म है और राय के बारे में टिप्पणी करना उनकी मर्यादा को शोभा नहीं देता।

कांग्रेस-भाजपा के एजेंटों से सचेत रहें अन्ना: सिसौदिया
अनशन पर बैठे अन्ना हजारे को सचेत करते हुए आप ने कहा है कि कांग्रेस और भाजपा के कुछ एजेंट राज्यसभा में लंबित लोकपाल विधेयक को अच्छा बताकर उनका समर्थन हासिल करना चाहते हैं। आप नेता मनीष सिसौदिया ने कहा कि लोकपाल बिल एक जोकपाल है। इसमें भ्रष्टाचार के आरोपियों को ही लोकपाल नियुक्त करने का अधिकार दिया गया है।


अनशन को हाईजैक करना चाहती है आप: भाजपा
भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि अन्ना के अनशन स्थल पर आप नेताओं का जाना पूरे प्रदर्शन को हाईजैक करने की कोशिश है। उन्होंने कहा जो पार्टी नरेंद्र मोदी को पीएम बनने से रोकने की बात कर रही है उसे समर्थन देने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। आप जो कर रही है उसे पूरा देश देख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed