{"_id":"b5cd8435fcd7be1a3942e9e1f12f58e2","slug":"aam-aadmi-party-got-donation-different-part-of-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' पर धन की बारिश, हर घंटे एक लाख रुपए दान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'आप' पर धन की बारिश, हर घंटे एक लाख रुपए दान
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Dec 2013 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदर्शन से लोगों का भरोसा बढ़ गया है। नतीजतन लोकसभा चुनावों के लिए दान देने वालों की लाइन लग गई है।
विज्ञापन
हर घंटे 'आप' के खाते में करीब एक लाख रुपए जमा हो रहे हैं। बीते 48 घंटे में 'आप' को 45 लाख से ज्यादा रुपए मिल चुके हैं।
'आप' के नेताओं ने जंतर-मंतर पर कार्यकर्ताओं के साथ की गई रैली में दोबारा लोगों से दान करने के लिए कहा था। पार्टी का कहना था कि दिल्ली चुनाव के बाद अब उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पैसे चाहिए।
विज्ञापन
पढ़ें, 'आप' की जीत से इन 4 लोगों को हो सकती है चिढ़
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल के ऐलान के साथ ही दान देने वालों की भीड़ लग गई। इसमें देश के कोने-कोने से लोग 'आप' को दान दे रहे है। इसमें गोरखपुर से लेकर दक्षिण भारत के केरल व मुंबई तक के लोग शामिल हैं।
'आप' को दान देने में भारत पहले नंबर पर है। वहीं दूसरे नंबर से लेकर 6 वें नंबर तक यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।