फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Aam Aadmi Party became fifth biggest winning party in Indian history.

आप से पहले किस-किस ने रचा इस तरह का इतिहास?

Wed, 11 Feb 2015 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Feb 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party became fifth biggest winning party in Indian history.

देश की प्रमुख राष्ट्रीय पार्टिंयों भाजपा और कांग्रेस को करारी मात देते हुए केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने इतिहास रच दिया। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में 67 सीटें यानी करीब 96 फीसदी सीटें हासिल कर केजरीवाल की 'आप' दिल्ली में सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली पहली बड़ी पार्टी बन गई है।

विज्ञापन


हालांकि आम आदमी पार्टी पारंपरिक राजनीति की जगह देश में नए तरह की राजनीति की शुरुआत करने वाली पहली पार्टी कही जा रही है। वहीं आप की इस ऐतिहासिक जीत से पहले देश के इतिहास में चार और पार्टियों को ऐसी ही जीत मिल चुकी है जिसमें एक पार्टी को तो विधानसभा की 100 फीसदी तक सीटें हासिल करने का गौरव प्राप्त है।

विज्ञापन

'आप' से पहले इन पा‌र्टियों ने रचा इतिहास

Aam Aadmi Party became fifth biggest winning party in Indian history.

सबसे पहले 1989 में सिक्किम विधान सभा में सिक्किम संग्राम मोर्चा ने 32 में 32 सीटों पर विजय हासिल की थी। सिक्किम संग्राम मोर्चा का नाम अब सिक्किम क्रांतिकारी पार्टी है और वर्तमान में उसके पास 10 विधानसभा सीटें हैं।

इसके बाद 1991 में तमिलनाडु में यहां की अन्नाद्रमुक और कांग्रेस ने मिलकर 234 विधानसभा सीटों पर 225 सीटों पर जीत हासिल की थी जो 96.15 प्रतिशत थीं।

इसके बाद तमिलनाडु में ही द्रमुक और कांग्रेस ने मिलकर 94.44 फीसद सीट हासिल करते हुए 234 सीटों में से 221 में जीत हासिल की थी। इस वक्त भी तमिलनाडु विधानसभा में कोई भी पार्टी विपक्ष लायक नहीं बची थी।

वहीं इतिहास में सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने वाली पार्टियों में 2010 में भाजपा और जदयू का गठबंधन रहा जिसे 243 में 206 सीटें हासिल हुई थीं। लेकिन आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने वाली सबसे नई या कहें तो सबसे कम समय में प्रचंड जीत हासिल करने वाली पहली पार्टी बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed