{"_id":"fd1cfbc0-93d9-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"aakash-is-alive-says-kapil-sibal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पूरे देश के लिए उपलब्ध होगा 'आकाश'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब पूरे देश के लिए उपलब्ध होगा 'आकाश'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2013 10:23 PM IST
विज्ञापन
दुनिया का सबसे सस्ता टैबलेट आकाश का उत्पादन बंद नहीं होगा।
विज्ञापन
आकाश टैबलेट सिर्फ शिक्षा के मकसद से ही नहीं, बल्कि पूरे देश की उपयोगिता के लिए उपलब्ध होगा। हम आकाश-3 के साथ ही आकाश-4 पर भी काम कर रहे हैं।
यह दावा संचार मंत्री कपिल सिब्बल ने किया है। मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा आकाश टैबलेट खरीदने की योजना को बंद करने संबंधी खबरों पर उन्होंने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
सिब्बल ने शनिवार को नेशनल एडीटर्स सम्मेलन में कहा कि सरकार देश के विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों के साथ ही ग्राम पंचायतों को भी ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क से जोड़ने की योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन
सभी राज्यों में अगले पांच साल में तमाम सरकारी योजनाओं को पूरी तरह ऑनलाइन करने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों को इंटरनेट के प्रयोग के लिए गैजेट की जरूरत होगी।
विज्ञापन
कम कीमत का आकाश सभी के लिए सुलभ होगा। सिब्बल ने कहा कि मैं छात्रों के लिए सब्सिडी दिए जाने की योजना समाप्त करने पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन यह तय है कि आकाश टैबलेट का नया संस्करण जल्द ही बाजार में आएगा।