फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   aakash-4 tablet coming in january

आकाश-4 को हरी झंडी, जनवरी में आएगा

Mon, 28 Oct 2013 12:46 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Oct 2013 12:46 AM IST
विज्ञापन
aakash-4 tablet coming in january

काफी विचार-विमर्श के बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने अपनी महत्वाकांक्षी आकाश-4 परियोजना को हरी झंडी दिखा दी है।

विज्ञापन


प्रस्ताव के मुताबिक एचआरडी मंत्रालय 330 करोड़ रुपये की लागत से 22 लाख टैबलेट को डायरेक्टर जनरल ऑफ सप्लाई (डीजीएस एंड डी) के जरिए खरीदेगा।

योजन के पहले चरण में आकाश-4 टैबलेट को इंजीनियरिंग संस्थानों को दिया जाएगा, जो डीजीएस एंड डी की ओर से नामित वेंडरों से सीधे खरीद सकेंगे। करीब 2100 रुपये के इस टैबलेट को रियायती दरों पर छात्रों को दिया जाएगा।

संचार और सूचना प्रौद्धोगिकी मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक अगले साल जनवरी तक नया टैबलेट आ जाएगा। सितंबर महीने में सीएजी ने आकाश टैबलेट परियोजना में कमी को लेकर एचआरडी मंत्रालय की आलोचना की थी।
विज्ञापन


आकाश के नए वर्जन में हिंदी, कन्नड़, पंजाबी, गुजराती, तमिल, मलयालम आदि भाषाओं में टाइप करने और पढ़ने की सुविधा के अलावा ऑडियो-वीडियो चैट की सुविधा भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed