PMO के आदेश, घर पर बना बुजुर्ग दंपत्ति का आधार
प्रधानमंत्री कार्यालय के आदेश के बाद एक 90 वर्षीय और 83 वर्षीय बुजुर्ग का घर जा कर आधार कार्ड बनवाया गया। बुजुर्ग दंपत्ति का बेटा कई महिनों से अपने माता-पिता का आधार कार्ड बनाने का प्रयास कर रहा था लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी।
बेटे ने माता-पिता के अधिक बुजुर्ग होने के कारण आधार सेंटर तक जाने में असमर्थता व्यक्त की थी। बेटे ने माता-पिता का आधार कार्ड बनाने को हर जिम्मेदार अधिकारी के कार्यालयों के दरवाजे खटकाए लेकिन कुछ नहीं हुआ।
अंत में उन्होंने प्रधनमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया और अपनी मजबूरी बताई। प्रधानमंत्री को पत्र लिखने के तीन दिन के भीतर आधार टीम घर पहुंची।
पत्र लिखने के तीन दिन के भीतर घर पहुंची आधार टीम
द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक ये वाकया केरल के पलक्काड़ का है। फाइनेंशियल कंसल्टेंट राजा शिवराम ने सभी जगह से निराशा हाथ लगने पर अंत में गुरुवार को प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर अपने माता-पिता का घर पर आधार कार्ड बनाने की गुहार लगाई।
राजा शिवराम ने बीते गुरुवार को प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखा और रविवार सुबह आधार कार्ड टीम अपने वेबकैम, फिंगरप्रिटिंग मशीन, कंप्यूटर, और आईस्कैनर के साथ पलक्काड़ स्थित उनके घर आ पहुंची।
आधार टीम को देखकर एक बार शिवराम चौंक गए। घर पहुंच कर टीम ने आधार कार्ड के लिए उनके माता-पिता की जरुरी जानकारी प्राप्त की।
शिवाराम कहते हैं, ‘यह उनके लिए हैरान करने वाली बात जरुर थी। उन्होंने बताया कि वे अपने माता-पिता को पलक्काड़ से कोयंबटूर शिफ्ट करना चाहता था, लेकिन उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं था। इसलिए वे पहचान के तौर पर उनका अधार कार्ड बनवाना चाहते थे।
शिवराम ने बताया कि बीते गुरुवार उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखा और तीन दिन के भीतर आधार टीम केरल स्थित उनके पलक्काड़ घर पहुंची।
शिवराम आगे बताते हैं कि वे कोयंबटूर शिफ्ट हो रहे हैं और आधार टीम ने उनसे वादा किया कि एक सप्ताह के भीतर उनके माता-पिता के आधार कार्ड की ऑनलाइन कॉपी उनको मिल जाएगी जबकि एक माह के भीतर उनको आधार कार्ड मिल जाएगा।
शिवराम कहते हैं, ‘मैं प्रधानमंत्री और उनकी टीम को दिल से धन्यवाद देता हूं। एक आम आदमी की प्रार्थना तीन दिन के भीतर सुन ली गई। वे कहते हैं इससे कई लोगों में मोदी सरकार के प्रति उम्मीद जगेगी।’ बता दें कि आधार कार्ड अभियान की स्वयं प्रधानमंत्री मोदी अगुवाई कर रहे हैं।