फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   a women stolen 3-day-old boy

बुर्के में आई महिला और चुरा ले गई बच्चा

Mon, 05 Oct 2015 03:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Oct 2015 03:01 PM IST
विज्ञापन
a women stolen 3-day-old boy

बेंगलूरु के बाउरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल में बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज के सहारे इस बात का खुलासा हुआ कि एक अज्ञात महिला ने तीन दिन पहले पैदा हुआ बच्चा बीते रविवार को चुरा लिया।

विज्ञापन


महिला ने बुर्के की मदद से अपना चेहरा ढंका हुआ था। कडूगोडी की रहने वाली फरीदा ने बीते 1 अक्टूबर को लड़के को जन्म दिया।

जन्म के बाद बच्चे को एनआईसीयू वार्ड में रखा गया था और हर दो घंटे पर फरीदा के पास उसे स्तनपान कराने के लिए लाया जाता था। रविवार को भी बच्चे को स्तनपान के लिए फरीदा के पास लाया गया।

विज्ञापन

ऐसे चुराया बच्चा

a women stolen 3-day-old boy

इस दौरान बुर्के पहने हुई एक महिला ने उससे बच्चा संभालने की बात कर अपने गोद में ले लिया। फरीदा ने भी बच्चे को उस महिला को दे दिया और खुद रेस्ट रुम में चली गई।

जब वो वापस आई तो वो महिला और बच्चा दोनों वहां से गायब थे। जिसके बाद फरीदा ने अस्पताल प्रशासन को इस घटना की जानकारी दी। फिर प्रशासन ने अस्पताल परिसर की सघन जांच की लेकिन वो महिला नहीं मिली, जिसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने सूचना मिलते ही सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिसमें बुर्के वाली महिला बच्चे के साथ दिख रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि फुटेज में महिला एनआईसीयू के बाहर किसी पुरुष से बात करती दिख रही है, अब इस बात की जांच करनी है कि क्या ये वही महिला है जिसने बच्चे का अपहरण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed